- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,15 August , 2026
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के छोटूराम पार्क, पॉकेट-डी, सेक्टर-11 से भव्य तिरंगा यात्रा एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यात्रा छोटूराम पार्क, पॉकेट-डी, सेक्टर-11 से प्रारंभ होकर सेक्टर-11, सेक्टर-10 एवं सेक्टर-7 के विभिन्न मार्गों से होते हुए जे.सी. बोस विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) के सामने से निकली और पुनः छोटूराम पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे यात्रा मार्ग में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के संदेश को भी प्रमुखता से जन-जन तक पहुंचाया गया। प्रतिभागियों ने नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वतंत्र भारत की पहचान केवल उसकी स्वतंत्रता से नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों से भी होती है।
इस संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के जिला नेहरू युवा स्वयंसेवक (एनवाईवी) दीक्षांत शर्मा के नेतृत्व एवं प्रयासों से किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और स्वच्छता हमारे राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक होने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रियांक मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं के सकारात्मक प्रयासों से स्वच्छ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण को गति मिल सकती है।
तिरंगा यात्रा में समाज के अनेक नागरिकों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के जयघोष के साथ यात्रा को सफल बनाया तथा स्वच्छता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-15 क Read More...
शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी पिछले 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को दी सरकारी नौकरी : विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 1
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा आज सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मना Read More...
FARIDABAD NEWS 15AUG 2026 ; GAUTAM : शिरडी साई बाबा स्कूल, साईं धाम, सेक्टर-86 में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के दसवें दिन आज नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : सेक्टर 10 रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रधान रेखा चौधरी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया Read More...