FARIDABAD

HindustanVision Saturday,15 August , 2026
स्वतंत्रता दिवस पर नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल को 16,17,18 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के दसवें दिन आज नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर ध्वजारोहण कर किया सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं वायदा खिलाफी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन 

आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने किया 

विरोध सभा को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी धरना स्थलों पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। इन कार्यक्रमों में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी भागीदारी की है 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “स्वतंत्र भारत में स्वदेशी सरकार द्वारा सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार क्यों?” विषय पर विचार गोष्ठि भी आयोजित की गई विचार गोष्ठि में सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा सरकार की नीतियों पर खुलकर चर्चा की गई 

शास्त्री ने कहा कि सफाई एवं सीवर कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण इन्हीं कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों से किए गए समझौतों और वायदों को लागू नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया,राज्य सचिव अनूप चिंडालिया बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान करतार सिंह जांगलान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 

 जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया उपप्रधान सुदेश जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान  सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी

रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर नधर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता सत्तो बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा आदि उपस्थित रहे 

 

स्वतंत्रता दिवस पर नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल को 16,17,18 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान 

More News

8/15/2026 7:01:27 PM
भाजपा फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM :  देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह Read More...

8/15/2026 6:37:22 PM
हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-15 क Read More...

8/15/2026 6:02:18 PM
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण

शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी पिछले 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को दी सरकारी नौकरी : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 1 Read More...

8/15/2026 5:54:25 PM
सेक्टर-11 में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छोटूराम पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Read More...

8/15/2026 5:51:14 PM
जाट समाज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के साये में गूंजे देशभक्ति के नारे

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM  : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा आज सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मना Read More...

8/15/2026 5:46:45 PM
शिरडी साई बाबा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

FARIDABAD NEWS 15AUG 2026 ; GAUTAM :  शिरडी साई बाबा स्कूल, साईं धाम, सेक्टर-86 में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। Read More...

8/15/2026 5:44:20 PM
स्वतंत्रता दिवस पर नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल को 16,17,18 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के दसवें दिन आज नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय Read More...

8/15/2026 5:40:07 PM
वासुदेव अरोड़ा ने तिरंगे को किया नमन

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM :  सेक्टर 10 रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रधान रेखा चौधरी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया Read More...


Welcome