FARIDABAD

HindustanVision Saturday,15 August , 2026
जाट समाज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के साये में गूंजे देशभक्ति के नारे

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM  : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा आज सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रधान जीपीएस सागवान द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर महासचिव एचएस मलिक ने कहा कि देश को आजाद करवाने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। तब जाकर हमें आजादी रूपी यह धरोहर मिली है। आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह हमारे महापुरुषों के बलिदान के चलते ही संभव हो पाया है। संस्था के कोषाध्यक्ष टी.एस. दलाल ने कहा आजादी के 80 साल पूरे होने पर हमें कृषि, शिक्षा और युवाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान देना होगा ताकि शहीदों का सपना साकार हो सके। महेंद्र श्योराण ने कहा कि देश की एकता और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जाट समाज हमेशा देश और समाज की सेवा के लिए आगे रहेगा। रणजीत सिंह ने युवाओं से अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा जिस तरह हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उसी भावना से हमें भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। कार्यक्रम में विंग कमांडर मान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने देश की आजादी के इतिहास और देशभक्ति के महत्व पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया। उनकी प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। संस्था की ओर से प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर
सरोज सिंह, सुनीता मलिक, रेखा चौधरी, हवा सिंह ढिल्लो, सूरजमल, रमेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, कमल चौधरी, रामरतन नरवत, अजय नरवत, महेंद्र सिंह पहल, राहुल, सुरेंद्र, वीर सिंह, आर एस राणा, जी एस दहिया, वी एस राना, गजेंद्र सिंह, राम, रत्तन सिंह, सीमा, राजपाल मलिक, अशोक, सुरेंद्र सिंह मोर ने भी ध्वजारोहण में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

जाट समाज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के साये में गूंजे देशभक्ति के नारे

More News

8/15/2026 7:01:27 PM
भाजपा फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM :  देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह Read More...

8/15/2026 6:37:22 PM
हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-15 क Read More...

8/15/2026 6:02:18 PM
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण

शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी पिछले 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को दी सरकारी नौकरी : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 1 Read More...

8/15/2026 5:54:25 PM
सेक्टर-11 में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छोटूराम पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Read More...

8/15/2026 5:51:14 PM
जाट समाज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के साये में गूंजे देशभक्ति के नारे

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM  : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा आज सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मना Read More...

8/15/2026 5:46:45 PM
शिरडी साई बाबा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

FARIDABAD NEWS 15AUG 2026 ; GAUTAM :  शिरडी साई बाबा स्कूल, साईं धाम, सेक्टर-86 में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। Read More...

8/15/2026 5:44:20 PM
स्वतंत्रता दिवस पर नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल को 16,17,18 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के दसवें दिन आज नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय Read More...

8/15/2026 5:40:07 PM
वासुदेव अरोड़ा ने तिरंगे को किया नमन

FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM :  सेक्टर 10 रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रधान रेखा चौधरी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया Read More...


Welcome