- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,15 August , 2026
FARIDABAD NEWS 15AUG 2026 ; GAUTAM : शिरडी साई बाबा स्कूल, साईं धाम, सेक्टर-86 में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् के गायन एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल राहत एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रप्रेम को जीवंत किया। नमामि गंगे थीम पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
मुख्य अतिथि रोटेरियन अनिल राहत ने साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता के समाजसेवी योगदान की सराहना की। शिरडी साईं बाबा टेंपल सोसायटी के अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व व्यक्त किया।
साईं धाम के अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश भारत विश्व गुरु था, विश्व गुरु है और विश्व गुरु रहेगा। भारत ने सदैव विश्व को अपने संस्कारों, संस्कृति और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है तथा हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दें और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, सेवा और संस्कारों की शिक्षा दें
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की प्रगति, एकता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, रोटरी क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने राष्ट्र की प्रगति, एकता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन आज़ाद शिवम् दीक्षित, गौरी और नोबिता ने सुचारू रूप से किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के चार्टर्ड प्रेसिडेंट टी एम ललानी, पास्ट प्रेसिडेंट नरेश वर्मा, मधु वर्मा, ट्रेजरर राजेश गोस्वामी, अनीता गोस्वामी, रोटेरियन कृष्ण कौशिक, रोटेरियन कमल कालिया, रोटेरियन ओ पी गुलाटी, जगदीश सहदेव, सुनीता बंसल, रजनी चौधरी इनर व्हील क्लब से और और साईं धाम एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर्स, शिरडी साई बाबा स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और छात्र सम्मिलित हुए।
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-15 क Read More...
शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी पिछले 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को दी सरकारी नौकरी : विपुल गोयल
FARIDABAD NEWS 1
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : जाट समाज फरीदाबाद द्वारा आज सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मना Read More...
FARIDABAD NEWS 15AUG 2026 ; GAUTAM : शिरडी साई बाबा स्कूल, साईं धाम, सेक्टर-86 में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के दसवें दिन आज नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय Read More...
FARIDABAD NEWS 15 AUG 2026 : GAUTAM : सेक्टर 10 रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रधान रेखा चौधरी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया Read More...