- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,14 August , 2026
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना था।
इस बार स्कूल ने एक अनूठी पहल करते हुए हेड बॉय, हेड गर्ल और सभी हाउस कैप्टन का चुनाव पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से कराया। सभी छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधियों को चुना। वोट डालने से पहले सभी बच्चों को चुनाव प्रक्रिया की विशेष ट्रेनिंग दी गई, ताकि वे समझ सकें कि सही उम्मीदवार का चयन कैसे किया जाता है और एक-एक वोट का क्या महत्व होता है। शिक्षकों ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को भविष्य का जागरूक नागरिक बनाना है, जो बड़े होकर देश के चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
चुनाव परिणाम में कक्षा 10-A के प्रतीक को हेड बॉय और कक्षा 10-B की कशिश को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। दोनों ने भारी मतों से जीत हासिल की।
इसके अलावा चारों हाउस के कैप्टन भी घोषित किए गए। महानदी हाउस की कैप्टन कक्षा 9-B की आशी, कृष्णा हाउस की कैप्टन 9-B की गीतांजलि, यमुना हाउस की कैप्टन 9-A की ख्याति और गंगा हाउस की कैप्टन 9-A की रुश्वी बनीं। वहीं स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कक्षा 10-B के लक्ष्य को स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉयज) और कक्षा 10-A की तनुल को स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल्स) चुना गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्टर सुनीता यादव प्रिंसिपल श्वेता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल श्वेता ने कहा कि पद मिलना बड़ी बात नहीं, बल्कि उस पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना बड़ी बात है। डायरेक्टर सुनीता यादव ने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जो संस्कार और लोकतांत्रिक शिक्षा वे यहां से सीख रहे हैं, उसे वे जीवन भर आगे बढ़ाएं और अन्य बच्चों को भी मोटिवेट करें। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में जिला में 9 से 17 अगस्त तक Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : रियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय, सैक्टर-12,फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ,केंद्रीय म Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : हल्द्वानी की निंदनीय घटना के विरोध में एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के समर्थन में फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्व Read More...
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पुनर्निर्माण सर्जरी में दर्ज की महत्वपूर्ण उपलब्धि
सर्जरी के लगभग एक वर्ष बाद मरीज सामान्य रूप से भोजन करने में सक्ष Read More...
FARIDABAD NEWS 12 AUG 2026 : GAUTAM : हड़ताल के सातवें दिन भी नगर निगम फरीदाबाद में कामकाज प्रभावित,कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
नगरपालिका Read More...