FARIDABAD

HindustanVision Friday,14 August , 2026
हरियाणा नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे से स्वतंत्रता संग्राम विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : रियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद सह पुलिस उप-महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में पूरे हरियाणा में नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा आज डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर 30 फरीदाबाद पहुंचे। विद्यालय की
प्राचार्या डॉ हेमा अरोड़ा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के बनैर के साथ विद्यार्थियों ने देशभगति पर अपनी प्रस्तुतिया प्रदान की। इस कार्यक्रम में 550 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा 30 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता का अभिप्राय स्वच्छंदता नहीं अपितु अपने कर्तव्यों का भान होना है। उन्होंने नशे की समस्या पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आज यह वैश्विक चुनौती बन चुकी है और इसका प्रभावी समाधान केवल जन-जागरूकता, पारिवारिक सहयोग तथा सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) के अंतर्गत अफीम, चरस, हेरोइन, स्मैक, चिट्टा, प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ तथा नशीले इंजेक्शन जैसे मादक पदार्थों का सेवन, क्रय-विक्रय, भंडारण एवं तस्करी दंडनीय अपराध हैं। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, यदि नशा अच्छा होता, तो माँ स्वयं कहती—खा ले मेरे बच्चा।उन्होंने युवाओं से जीवन में शिक्षा, खेल, योग, व्यायाम तथा सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी हो, तो उसकी गुप्त सूचना निर्भय होकर हेल्पलाइन 1933 अथवा 9050891508 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। 

हरियाणा नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे से स्वतंत्रता संग्राम विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

More News

8/14/2026 10:20:13 PM
हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत विविध गतिविधियों का आयोजन

FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में जिला में 9 से 17 अगस्त तक Read More...

8/14/2026 10:10:17 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन, लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए छात्र प्रतिनिधि

FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम Read More...

8/14/2026 10:02:45 PM
हरियाणा नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे से स्वतंत्रता संग्राम विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : रियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, Read More...

8/14/2026 9:57:39 PM
देश का विभाजन भारतीय इतिहास का एक अमानवीय और काला अध्याय: कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM :  आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय, सैक्टर-12,फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय Read More...

8/14/2026 9:48:52 PM
विभाजन की पीड़ा हमें एकता, सौहार्द और अखंडता का महत्व सिखाती है : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ,केंद्रीय म Read More...

8/14/2026 9:45:42 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में फरीदाबाद कांग्रेस का विशाल विरोध मार्च एवं सत्याग्रह

FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM :  हल्द्वानी की निंदनीय घटना के विरोध में एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के समर्थन में फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्व Read More...

8/12/2026 7:39:58 PM
पहली बार गंभीर इसोफेगल सिकुड़न से पीड़ित महिला का सफल इसोफेगल बाईपास

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पुनर्निर्माण सर्जरी में दर्ज की महत्वपूर्ण उपलब्धि

सर्जरी के लगभग एक वर्ष बाद मरीज सामान्य रूप से भोजन करने में सक्ष Read More...

8/12/2026 7:29:03 PM
कामकाज प्रभावित,कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 12 AUG 2026 : GAUTAM : हड़ताल के सातवें दिन भी नगर निगम फरीदाबाद में कामकाज प्रभावित,कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

नगरपालिका Read More...


Welcome