- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,14 August , 2026
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री श्री गोयल सम्मिलित हुए।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गोयल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोषों तथा विस्थापन और असहनीय पीड़ा झेलने वाले लाखों परिवारों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
श्री विपुल गोयल ने कहा कि विभाजन हमारे इतिहास का वह दर्दनाक अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष 1947 में देश की आजादी के साथ विभाजन की ऐसी त्रासदी सामने आई, जिसमें लाखों परिवारों को अपना घर, अपनी जमीन और अपनों को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। असंख्य लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया और महिलाओं तथा बच्चों ने ऐसी पीड़ा सही, जिसे शब्दों में व्यक्त करना भी कठिन है।
उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपना साहस और आत्मबल नहीं खोया। खाली हाथ नई जगह पहुंचे इन परिवारों ने अपनी मेहनत, संघर्ष और संकल्प के बल पर न केवल अपने जीवन को दोबारा खड़ा किया, बल्कि देश के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। व्यापार, उद्योग, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में इन परिवारों की उपलब्धियां उनके अदम्य साहस और परिश्रम की मिसाल हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती ने भी विभाजन के बाद बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों को अपनाया। इन परिवारों ने हरियाणा को अपना घर बनाया और अपनी मेहनत एवं उद्यमशीलता से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज हरियाणा की पहचान मेहनत, सामर्थ्य और उद्यमशीलता के लिए होती है, जिसमें इन परिवारों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
श्री विपुल गोयल ने कहा कि विभाजन की त्रासदी हमें यह सीख देती है कि नफरत और फूट का परिणाम हमेशा विनाशकारी होता है, जबकि एकता, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द ही किसी राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं। हमें अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की इस त्रासदी से अवगत कराना चाहिए, ताकि वे इसके दर्द को समझें और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि आज का भारत इतिहास से सीख लेकर भविष्य का निर्माण कर रहा है। हमारी सबसे बड़ी शक्ति हमारी एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और विविधता में निहित है। जब देश एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो कोई भी चुनौती उसकी प्रगति की राह को रोक नहीं सकती। आज भारत विकास, अवसर और संभावनाओं के एक नए दौर की ओर बढ़ रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्व का स्मरण भी कराता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर धर्म, हर वर्ग और हर समुदाय के बीच भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करेंगे तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
विपुल गोयल ने कहा कि विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोषों और उस असहनीय पीड़ा को सहने वाले परिवारों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में जिला में 9 से 17 अगस्त तक Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : रियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय, सैक्टर-12,फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ,केंद्रीय म Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : हल्द्वानी की निंदनीय घटना के विरोध में एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के समर्थन में फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्व Read More...
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पुनर्निर्माण सर्जरी में दर्ज की महत्वपूर्ण उपलब्धि
सर्जरी के लगभग एक वर्ष बाद मरीज सामान्य रूप से भोजन करने में सक्ष Read More...
FARIDABAD NEWS 12 AUG 2026 : GAUTAM : हड़ताल के सातवें दिन भी नगर निगम फरीदाबाद में कामकाज प्रभावित,कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
नगरपालिका Read More...