- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,14 August , 2026
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय, सैक्टर-12,फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि धर्म के आधार पर 1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का एक अमानवीय और काला अध्याय है। उन्होंने ‘विभाजन के उन सभी देशवासियों का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें देश के विभाजन के समय अपनी ज़िंदगी गँवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है, जिसकी पीड़ा आज भी करोड़ों परिवारों की स्मृतियों में जीवित है। इस अवसर पर विभाजन विभीषिका के पीड़ित रहे प्रसिद्ध उद्योगपति श्री डी.एन कथूरिया जी, श्री टी.डी जटवानी जी,श्री प्रकाश लाल शर्मा जी व अन्य को सम्मानित भी किया गया और विभाजन के इन पीड़ितों ने अपने मार्मिक अनुभव साझा किए। उनके अनुभवों ने उस दौर की पीड़ा, विस्थापन और अनगिनत परिवारों के त्याग एवं संघर्ष की स्मृतियों को पुनः जीवंत कर दिया। इस उपलक्ष्य में विभाजन विभीषिका पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन केन्द्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर जी ने जिला अध्यक्ष, भाजपा फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल व जिला अध्यक्ष, भाजपा फरीदाबाद महानगर सोहनपाल सिंह एवं डीसी फरीदाबाद आयुष सिन्हा के साथ किया |
चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विभाजन के दौरान 10 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जबकि असंख्य परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। उन सभी पीड़ितों के संघर्ष, साहस और बलिदान को नमन करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि इस दिवस के माध्यम से विभाजन के दौरान शहीद हुए लोगों और विस्थापित परिवारों की पीड़ा को राष्ट्रीय सम्मान मिला है।
श्री गुर्जर ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति द्वेष पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति न होने देना है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी को देश के इतिहास और विभाजन के दौरान झेली गई पीड़ा के बारे में जागरूक किया जा
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, भाजपा फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को इतिहास की उन घटनाओं से अवगत कराना है, ताकि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाया जा सके और इसी कड़ी में 16 अगस्त से महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनके माध्यम से युवाओं को भारत विभाजन की वास्तविक घटनाओं एवं उसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। एक माह तक जिला स्तर पर युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को गुरुग्राम में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में फरीदाबाद से भाजपा कार्यकर्त्ता व फरीदाबाद के सैंकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विभाजन की त्रासदी में प्रभावित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया । उन्होंने बताया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस किसी एक वर्ग, समाज या संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का कार्यक्रम है। यह उन लाखों परिवारों के संघर्ष, त्याग और अदम्य साहस को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन की भीषण त्रासदी झेली और सब कुछ खोने के बावजूद अपने पुरुषार्थ, परिश्रम और संकल्प के बल पर स्वयं को पुनः स्थापित किया तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में जिला में 9 से 17 अगस्त तक Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 ; GAUTAM : रियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय, सैक्टर-12,फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : विविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ,केंद्रीय म Read More...
FARIDABAD NEWS 14 AUG 2026 : GAUTAM : हल्द्वानी की निंदनीय घटना के विरोध में एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के समर्थन में फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्व Read More...
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पुनर्निर्माण सर्जरी में दर्ज की महत्वपूर्ण उपलब्धि
सर्जरी के लगभग एक वर्ष बाद मरीज सामान्य रूप से भोजन करने में सक्ष Read More...
FARIDABAD NEWS 12 AUG 2026 : GAUTAM : हड़ताल के सातवें दिन भी नगर निगम फरीदाबाद में कामकाज प्रभावित,कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
नगरपालिका Read More...