https://harghartiranga.com पर अपलोड करें तथा सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga2026 के साथ अपनी भागीदारी साझा करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता, गौरव और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है।

" />

FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,11 August , 2026
राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दे रहा हर घर तिरंगा अभियान

 डीसी आयुष सिन्हा ने जिलावासियों से घर-घर तिरंगा फहराने और सेल्फी अपलोड करने की अपील की
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 :  GAUTAM  : उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में जिला में 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज विभिन्न सरकारी स्कूलों में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए तिरंगा रैली निकाली तथा रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित किया।

तिरंगा रैली में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
तिरंगा रैली कार्यक्रम राजकीय कन्या महाविद्यालय नचोली, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगला गुर्जर फरीदाबाद तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगर में आयोजित किए गए। रैलियों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

सरकारी स्कूलों और महाविद्यालयों में तिरंगा सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र
अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय मोहना, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़खल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूपानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुजेड़ी, राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैल गांव तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-3 में तिरंगा सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए, जहां विद्यार्थियों और आमजन ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।

फरीदाबाद में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं से जगाया राष्ट्रप्रेम
सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद और डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए, जबकि ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक गायन कार्यक्रम ने सभी को भावविभोर कर दिया। विभाजन की थीम पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ में आयोजित की गई तथा विभाजन की विभीषिका पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद में लगाई गई।

रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई देशभक्ति की झलक
इसी क्रम में सैफ्रन पब्लिक स्कूल में ‘Tricolour in Our Hearts, Unity in Our Ride’ विषय पर विशेष देशभक्ति गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने तिरंगे के प्रति अपने गर्व, देशभक्ति और एकता की भावना को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

डीसी आयुष सिन्हा ने जिलावासियों से घर-घर तिरंगा फहराने और सेल्फी अपलोड करने की अपील की
डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि वे 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान की साइट https://harghartiranga.com पर अपलोड करें तथा सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga2026 के साथ अपनी भागीदारी साझा करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता, गौरव और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है।

राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दे रहा हर घर तिरंगा अभियान

More News

8/11/2026 6:52:16 PM
राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दे रहा हर घर तिरंगा अभियान

 डीसी आयुष सिन्हा ने जिलावासियों से घर-घर तिरंगा फहराने और सेल्फी अपलोड करने की अपील की
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 :  GAUTAM  : उपायुक Read More...

8/11/2026 6:45:43 PM
श्रावण शिवरात्रि पर श्री सिद्धदाता आश्रम में सैकड़ों कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM :  श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में भगवान शिव के पूजन एवं अभिषेक के Read More...

8/11/2026 6:39:24 PM
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026  GAUTAM  : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स Read More...

8/11/2026 6:35:13 PM
फरीदाबाद की सडक़ों पर गौवंश से टकरा कर लगातार हो रही मौतें, प्रशासन तत्काल ठोस कदम उठाए : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM  : शहर की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज Read More...

8/10/2026 8:23:05 PM
सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज, सेल्फी प्वाइंट पर दिख रहा उत्साह

FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) Read More...

8/10/2026 7:54:22 PM
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर HSNCB फरीदाबाद यूनिट का बड़ा प्रहार

FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM :  हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो Read More...

8/10/2026 7:48:19 PM
एनपीटीआई में IndiGrid के GETs के लिए दो-सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद: गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों  से आए  इंडीग्रिड के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी  Read More...

8/10/2026 7:46:00 PM
श्रद्धा, भक्ति, सेवा और समर्पण का पावन संगम है कांवड़ यात्रा : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : पावन श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने खेड़ी पुल स्थित कांवड़ शिविर में मंत्री  श्री राजेश न Read More...


Welcome