- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,10 August , 2026
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) द्वारा नशा तस्करों एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी
अभियान के तहत HSNCB की फरीदाबाद यूनिट ने गांव फतेहपुर बिल्लौच, थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS के दिशा निर्देशों एवं पुलिस उप महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, IPS के मार्गदर्शन में प्रदेशभर मे नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान को और तेज किया गया है। ब्यूरो द्वारा नशे की सप्लाई चेन, तस्करों एवं नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क पर लगातार पैनी नजर रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यूनिट के इंचार्ज निरिक्षक संग्राम सिंह ने बताया की यूनिट के उप निरिक्षक जसबीर सिंह टीम के साथ थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया मे नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गस्त पर थे। उपनिरीक्षक को गुप्त सूचना मिली की आरोपी प्रवीन कुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी नियर होली चौक गाँव फतेहपुर बिल्लोच थाना सदर बल्बगढ़ फरीदाबाद अपने घर और घर के सामने बनाए हुए गोदाम तथा मैडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाईयाँ बेचने का काम करता है।अगर फोरी रेड की जाये तो प्रवीन कुमार नशीली दवाईयों सहित काबू आ सकता है। टीम ने सूचना पर तर्वित कार्यवाही करते हुए आरोपी नशा तस्कर को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6,246 Alprazolam Tablets, 109 Tramadol Capsules, 125 Tramadol Tablets और 386 Tramadol Injections समेत भारी
मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। बरामद नशीली दवाओं को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अवैध नशीले पदार्थ रखने के संबंध में FIR No. 243 दिनांक 09.08.2026 के तहत धारा 22(C), 61-85 NDPS Act
में थाना सदर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी
जांच जारी है। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद
नशीली दवाएं उसे कहां से प्राप्त हुईं, इनकी सप्लाई कहां की जानी थी तथा इस अवैध नशा
कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका क्या है।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास
कहीं भी नशे की बिक्री, तस्करी, सप्लाई या नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी
मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933, HSNCB हेल्पलाइन नंबर
90508-91508 अथवा NCB MANAS पोर्टल – ncbmanas.gov.in पर दें। सूचना देने
वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद: गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से आए इंडीग्रिड के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : पावन श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने खेड़ी पुल स्थित कांवड़ शिविर में मंत्री श्री राजेश न Read More...
विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में किया लोकार्पण
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : सी. द Read More...
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा रविवार को फरीदाबाद में आयोजित E20 पेट्रोल के खिलाफ राज्य स्तरीय टाउन हॉल में प्रदेशभर से पहुं Read More...
बलजीत कौशिक बोले, पूर्वजों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2026 : GAUTAM : अगस्त क्रांति एवं भारत छोड़ो
Read More...
FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...