- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,11 August , 2026
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में भगवान शिव के पूजन एवं अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर डाक कांवड़ के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं सहित हजारों भक्तों ने भी भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन किए।
इस अवसर पर जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सामान्यतः मुक्ति और मोक्ष के दाता के रूप में स्मरण किया जाता है, लेकिन भगवान शिव अपने भक्तों को भुक्ति और मुक्ति दोनों प्रदान करते हैं। वे भक्तों की श्रद्धा से शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं और अपने भक्तों को सांसारिक जीवन के लिए आवश्यक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव का जीवन और उनका परिवार मानव समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश देता है। कैलाश पर माता पार्वती एवं अपने परिवार के साथ भगवान शिव का निवास हमें परिवार के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी, करुणा, त्याग और आपसी समन्वय का संदेश देता है। शिव उपासना मनुष्य को भौतिक जीवन के दायित्वों का निर्वहन करते हुए आध्यात्मिक चेतना की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।
स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में हरिद्वार एवं अन्य तीर्थस्थलों से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, अनुशासन, संकल्प और आत्मबल की यात्रा भी है। कठिन परिस्थितियों में भी श्रद्धालु जिस उत्साह और आस्था के साथ कांवड़ लेकर आते हैं, उससे उनके भीतर नई ऊर्जा और सकारात्मक शक्ति का संचार होता है।
श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर श्री गुरु महाराज जी ने भगवान शिव के विग्रह का पंचामृत अभिषेक किया। अभिषेक के पश्चात पंचामृत को श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कांवड़ियों, डाक कांवड़ यात्रियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने श्री गुरु महाराज जी से प्रसाद एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भगवान शिव के जयघोष, भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
डीसी आयुष सिन्हा ने जिलावासियों से घर-घर तिरंगा फहराने और सेल्फी अपलोड करने की अपील की
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक
Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में भगवान शिव के पूजन एवं अभिषेक के Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : शहर की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद: गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से आए इंडीग्रिड के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : पावन श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने खेड़ी पुल स्थित कांवड़ शिविर में मंत्री श्री राजेश न Read More...