FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,11 August , 2026
फरीदाबाद की सडक़ों पर गौवंश से टकरा कर लगातार हो रही मौतें, प्रशासन तत्काल ठोस कदम उठाए : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM  : शहर की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा करीब 10 गायों को कुचलने की घटना में छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हुईं। साथ ही आज सुबह डीएवी कालेज के कट पर केदार अस्पताल के सामने सडक़ पर बैठी गाय से टक्कर कर एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के शासन में यदि गौवंश सडक़ों पर असुरक्षित घूमने को मजबूर है और आए दिन हादसों का शिकार हो रहा है, तो सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह केवल पशुओं की सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि सडक़ सुरक्षा और आम नागरिकों के जीवन से भी जुड़ा गंभीर मामला है। सडक़ों पर घूमते बेसहारा पशुओं के कारण आज सुबह पांच नम्बर निवासी आशु खत्री डीएवी कालेज के कट पर केदार अस्पताल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सडक़ पर बैठी गाय से उनकी स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में आशु खत्री की दर्दनाक मौत हो गई साथ ही कभी पशु अपनी जान गंवाते हैं।
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि बेसहारा गौवंश को सडक़ों से सुरक्षित हटाने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए, पर्याप्त गौशाला एवं आश्रय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, प्रमुख सडक़ों पर नियमित निगरानी हो तथा तेज रफ्तार और लापरवाह भारी वाहनों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं और नारों से गौवंश की रक्षा नहीं होगी। सरकार और प्रशासन को धरातल पर ऐसी स्थायी व्यवस्था बनानी होगी जिससे भविष्य में किसी भी गौवंश की इस प्रकार सडक़ हादसे में जान न जाए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम गौवंश के सुरक्षा के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है गौवंश की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। अब और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले मृतक के परिवारों को सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए।

फरीदाबाद की सडक़ों पर गौवंश से टकरा कर लगातार हो रही मौतें, प्रशासन तत्काल ठोस कदम उठाए : बलजीत कौशिक

More News

8/11/2026 6:52:16 PM
राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दे रहा हर घर तिरंगा अभियान

 डीसी आयुष सिन्हा ने जिलावासियों से घर-घर तिरंगा फहराने और सेल्फी अपलोड करने की अपील की
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 :  GAUTAM  : उपायुक Read More...

8/11/2026 6:45:43 PM
श्रावण शिवरात्रि पर श्री सिद्धदाता आश्रम में सैकड़ों कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM :  श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में भगवान शिव के पूजन एवं अभिषेक के Read More...

8/11/2026 6:39:24 PM
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026  GAUTAM  : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स Read More...

8/11/2026 6:35:13 PM
फरीदाबाद की सडक़ों पर गौवंश से टकरा कर लगातार हो रही मौतें, प्रशासन तत्काल ठोस कदम उठाए : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM  : शहर की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज Read More...

8/10/2026 8:23:05 PM
सेल्फी विद तिरंगा’ का क्रेज, सेल्फी प्वाइंट पर दिख रहा उत्साह

FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) Read More...

8/10/2026 7:54:22 PM
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर HSNCB फरीदाबाद यूनिट का बड़ा प्रहार

FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM :  हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो Read More...

8/10/2026 7:48:19 PM
एनपीटीआई में IndiGrid के GETs के लिए दो-सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद: गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों  से आए  इंडीग्रिड के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी  Read More...

8/10/2026 7:46:00 PM
श्रद्धा, भक्ति, सेवा और समर्पण का पावन संगम है कांवड़ यात्रा : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : पावन श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने खेड़ी पुल स्थित कांवड़ शिविर में मंत्री  श्री राजेश न Read More...


Welcome