- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,06 August , 2026
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे शिरकत
FARIDABAD NEWS 06 AUG 2026 ; GAUTAM :अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन 07 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) को सुबह 09:00 बजे भाकरी एचपीजीसीएल भूमि, पाली, फरीदाबाद एनआईटी में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम जिला गुरुग्राम में आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
जिला वन अधिकारी झालकर उयाके ने बताया कि जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा सरकार में स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद एनआईटी विधायक सतीश कुमार फागना, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, पृथला के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह तथा जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त नगरपालिका समितियों एवं परिषदों के अध्यक्ष, ब्लॉक समितियों के अध्यक्ष तथा जिले के अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिला वन अधिकारी झालकर उयाके ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि तथा आमजन में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे शिरकत
FARIDABAD NEWS 06 AUG 2026 ; GAUTAM :अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने बताया क Read More...
प्रत्येक बच्चे को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उसका संवैधानिक अधिकार है
PALWAL NEWS 06 AUG 2026 : GAUTAM : शिक्षा का उद्देश्य केवल ड Read More...
FARIDABAD NEWS 06 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्ट Read More...
फरीदाबाद के 6 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात, संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : प
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has launched an Online Booking Portal for its Central Research F Read More...
जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मुहूरत सम्पन्न
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक फरीदाबाद सेक्टर-19 में युवा स्वर्णकार समाज के संयोजक अंकुश वर्मा एवं महिला संगठन Read More...
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के परिसर में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्त Read More...