- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,05 August , 2026
जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मुहूरत सम्पन्न
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में मुहूरत संपन्न। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शिरकत की। हर वर्ष की भांति इस बार में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के लिए मुहूरत किया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत संबोधित करते हुए मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व हिन्दू समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए यह पर्व पुरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। उन्होनेे कहा कि हर बार की तरह इस बार भी जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से संजाया जाएगा और सुंदर सुंदर झांकियां बनाई जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को साक्षात मथुरा-वृंदावन के दर्शन की अभिभूति यहां हो सके। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में आये हुए मुख्यातिथि के रुप में आए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा का प्रधान राजेश भाटिया ने स्वागत किया। श्री वोहरा ने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर हर पर्व को धूमधाम से मनाता है और जन्माष्टमी पर्व भी इस बार और बेहतर तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर सुरेंदर गेरा, बब्बू भाटिया, रवि कपूर, परविंदर सिंह, विपिन भाटिया, इन्दर चावला, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, राकेश कुमार (रक्कू), रविंद्र गुलाटी, भरत कपूर, आशीष अरोड़ा, मुकुल कपूर, सौरभ रतडा, अमित कपूर, अमित नरुला, प्रीतम भाटिया, अजय शर्मा, प्रदीप भाटिया व अन्य गनमान्ये लोग उपस्थित रहे|
फरीदाबाद के 6 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात, संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : प
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has launched an Online Booking Portal for its Central Research F Read More...
जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मुहूरत सम्पन्न
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक फरीदाबाद सेक्टर-19 में युवा स्वर्णकार समाज के संयोजक अंकुश वर्मा एवं महिला संगठन Read More...
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के परिसर में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्त Read More...
भाजपा राज में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार : पर्ल चौधरी
PALWAL NEWS 04 AUG 2026 GAUTAM : सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका संध्
Read More...
FARIDABAD NEWS 04 AUG 2026 GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने उन्नत डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के बाद व Read More...
FARIDABAD NEWS 04 AUG 2026 : GAUTAM : नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा के साथ वार्ड 42 पार्षद दीपक यादव,पवन यादव द्वारा की गई बदसलूकी से नाराज निगम कर्मियों ने लगा Read More...