FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,05 August , 2026
नेहरू कॉलेज में हुआ अग्निशमन सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के परिसर में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन, एनसीसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों के प्रोग्राम अधिकारियों डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. राजविंदर कौर और डॉ. गिरिराज के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन व सुरक्षा जागरूकता के तहत एक बृहद मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के समन्वय से फरीदाबाद सेक्टर-12 अग्निशमन केंद्र की विशेष टीम के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी कैडेट्स, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित बचाव और आपदा प्रबंधन के प्रति व्यावहारिक रूप से जागरूक बनाना था।

इस बहु-विभागीय अभ्यास में जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी डीआरओ श्री विकास सिंह, तहसीलदार श्री सुमेर सिंह, अभिमन्यु, करण तथा सतबीर रावल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा (Civil Defence), होम गार्ड्स, इंडियन रेड क्रॉस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, पुलिस, नगर निगम फरीदाबाद (MCF) और डीआईपीआरओ (DIPRO) की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस से उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी, होम गार्ड्स से कमांडेंट श्री बिजेंद्र, सिविल डिफेंस से सीडीआई विक्की और चीफ वार्डन डॉ. एम.पी. सिंह, ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी (SHO Old), सेक्टर-16 थाना प्रभारी (SHO Sec 16), डीएचबीवीएन के अधिशासी अभियंता (XEN DHBVN) तथा फायर स्टेशन ऑफिसर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-12 के अग्निशमन अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक विभागों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न प्रकार की आग, बिजली एवं अन्य आपात स्थितियों को नियंत्रित करने के उपाय तथा अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) के उपयोग की सही विधि समझाई। इसके बाद परिसर में ही एक सजीव मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहाँ एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस और रेड क्रॉस के प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष रूप से आग बुझाने, भवन से सुरक्षित बाहर निकलने (Evacuation), प्राथमिक चिकित्सा देने और आपदा के समय त्वरित राहत कार्य चलाने का अभ्यास कराया गया।

इस पूरे सत्र में डीएचईओ सह प्राचार्य डॉ. रितिका गुप्ता, एनसीसी इंचार्ज, एनएसएस प्रोग्राम अधिकारियों तथा जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सभी स्वयंसेवकों और कैडेट्स ने अत्यधिक उत्साह, समन्वय और अनुशासन का परिचय दिया। सभी सहभागी विभागों एवं सेक्टर-12 अग्निशमन टीम का यह प्रयास बेहद सराहनीय और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे सभी युवाओं को किसी भी आकस्मिक विपदा का निडरता और सजगता से सामना करने की अमूल्य प्रेरणा मिली।

नेहरू कॉलेज में हुआ अग्निशमन सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन

More News

8/5/2026 6:11:40 PM
बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करें नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष : दीपेंद्र हुड्डा

फरीदाबाद के 6 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात, संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM :Read More...

8/5/2026 5:52:11 PM
J.C. Bose University Opens State-of-the-Art Research Facilities to Researchers Across India

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM :  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has launched an Online Booking Portal for its Central Research F Read More...

8/5/2026 5:49:55 PM
धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व : डॉ राजेश भाटिया

जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मुहूरत सम्पन्न
FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ Read More...

8/5/2026 5:47:48 PM
हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026  : GAUTAM : हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक फरीदाबाद सेक्टर-19 में युवा स्वर्णकार समाज के संयोजक अंकुश वर्मा एवं महिला संगठन Read More...

8/5/2026 5:43:22 PM
नेहरू कॉलेज में हुआ अग्निशमन सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2026 : GAUTAM : पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के परिसर में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्त Read More...

8/4/2026 6:33:47 PM
स्कूल टीचर संध्या की निर्मम हत्या ने झकझोरा समाज : बलजीत कौशिक

भाजपा राज में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार : पर्ल चौधरी
PALWAL  NEWS 04 AUG 2026  GAUTAM : सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका संध् Read More...

8/4/2026 6:27:21 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने डिजिटल मूल्यांकन से एक माह के भीतर घोषित किए मई-2026 परीक्षा परिणाम

FARIDABAD NEWS 04 AUG 2026  GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने उन्नत डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के बाद व Read More...

8/4/2026 6:25:03 PM
दोषी पार्षदों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगी टूल व डाउन हड़ताल 

FARIDABAD NEWS 04 AUG 2026 : GAUTAM : नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा के साथ वार्ड 42 पार्षद दीपक यादव,पवन यादव द्वारा की गई बदसलूकी से नाराज निगम कर्मियों ने लगा Read More...


Welcome