- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,18 July , 2026
FARIDABAD NEWS 18 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-43 के विकास को नई गति देते हुए आज लगभग ₹1.25 करोड़ की लागत से एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत सुषमा स्वराज कॉलेज, सेक्टर-2 से तिगांव रोड तक 24 इंच की नई सीवर लाइन बिछाने तथा आरएमसी (RMC) सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नं. 43 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा विधिवत नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर वार्ड नं. 42 के पार्षद दीपक यादव तथा वार्ड नं. 40 के पार्षद पवन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात तिरखा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों परिवारों को सीवर एवं जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सुषमा स्वराज कॉलेज से तिगांव रोड तक जलभराव की समस्या के कारण स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कॉलेज में अध्ययन करने आने वाली हजारों छात्राओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार आवागमन बाधित हो जाता था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब नई सीवर लाइन एवं आरएमसी सड़क के निर्माण के बाद जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी तथा इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। इससे विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
पार्षद श्रीमती रश्मि यादव ने कहा कि जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से वार्ड-43 में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रत्येक मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान करना है। आने वाले समय में भी वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ वार्ड-43 को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ शिवानी यादव, प्रोफेसर डॉ रमन कौर,प्रोफेसर डॉ अंजू, हेमराज शर्मा, परम सिंह रावत, ओंकार सिंह, रणवीर सिंह, कृष्ण कुमार पुनिया, सतीश गर्ग, धर्मबीर, राहुल बघेल, हरिचंद्र, शिव कुमार सोलंकी, पुनीत, प्रदीप भाटी, नवीन, यशपाल सिंह, राम किशन, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 18 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-43 के विकास को नई गति देते हुए आज लगभग ₹1.25 करोड़ की लागत से एक महत्वपूर् Read More...
फरीदाबाद में चलेगा हस्ताक्षर अभियान
FARIDABAD NEWS 18 JULY 2026 ; GAUTAM : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या Read More...
FARIDABAD NEWS 18 JULY 2026 : GAUTAM : हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर 17 म Read More...
FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण Read More...
FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने शुक्रवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त से मुलाकात कर शहर में पहले Read More...
FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल आज फरीदाबाद से हाइड्रोजन बस के माध्यम Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : GAUTAM : सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के सौजन्य से बीके अस्पताल के प्रांगण में पौधारोपण कर हर वर्ष की भांति पौधारोपण अभियान Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने तीन महीने में दूसरी बार हुई टोल दरों में वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा Read More...