FARIDABAD

HindustanVision Thursday,16 July , 2026
पृथला विधायक ने बढी हुई टोल दरों को तुरंत वापस लेने की उठाई मांग

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने तीन महीने में दूसरी बार हुई टोल दरों में वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कमरतोड महंगाई से जूझ रही जनता पर टोल वृद्धि की एक और करारी चोट है। हरियाणा में टोल कम करने की बजाय टोल दरों को बढाकर बीजेपी सरकार जले पर नमक छिडक रही है। सारे नियमों को ताक पर रखकर पहले ही जनता की जेब काटी जा रही है। तीन महीने में दूसरी बार टोल वृद्धि महंगाई से परेशान जनता के साथ खुलेआम लूट जैसा है। केंद्र की बीजेपी सरकार हरियाणा में मनमानी और बेरहमी से हो रही टोल वसूली बंद करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 5 तरफ से फरीदाबाद में टोल वसूल रही है। बेतहाशा टैक्स वसूल के बावजूद यहां के लोगों के विकास के लिए धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा। पिछले 12 साल में फरीदाबाद-पलवल में बीजेपी के आलीशान दफ्तर बनने के अलावा कुछ नहीं हुआ।
हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि लोकसभा में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा टोल दरों को लेकर पूछे गए उनके सवाल के जवाब से खुलासा हुआ था कि हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा टोल वसूली हो रही है। जबकि, गुजरात जनसंख्या  में हरियाणा से 3 गुना बडा प्रदेश और क्षेत्रफल में 4 गुना बडा, फिर भी टोल वसूली गुजरात में कम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा से कुल 7.10 प्रतिशत जीएसटी इक_ा करती है, लेकिन बदले में हरियाणा को केवल 1.009 प्रतिशत हिस्सा ही दिया जाता है। यानी केंद्र सरकार हरियाणा से 7 रुपया ले रही है और केवल 1 रुपया वापस दे रही है, जो पूरे देश में सबसे कम है। बजट आवंटन में हरियाणा के साथ सौतेला व्यवहार और टोल वसूली का चौतरफा वार स्वीकार्य नहीं है।  
विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि नेशनल हाईवे पर 2 टोल प्लाजा के बीच नियमानुसार न्यूनतम दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए। लेकिन हरियाणा अकेला प्रदेश है जहां 2 टोल के बीच की दूरी देश में सबसे कम 45 किलोमीटर ही है, जबकि किसी और प्रदेश में ऐसा नहीँ है। रघुबीर तेवतिया ने कहा कि हरियाणा में एक टोल खत्म होता नहीं कि दूसरा टोल आ जाता है। लोकसभा में केन्द्रीय सडक  परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि टोल बढने से न केवल महंगाई बढेगी बल्कि रोजाना इन मार्गों पर सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों की यात्रा लागत बढ़ जाएगी। खासकर नियमित रूप से इन मार्गों से आने-जाने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों की जेब पर भारी बोझ पडेगा।
विधायक रघुबीर तेवतिया ने मांग करी कि हरियाणा में आम जनहित में इस अन्यायपूर्ण और मनमानी वसूली पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसे अनुबंधों को बढ़ावा दे रही है जिनमें टोल की अवधि को मनमाने तरीके से बढ़ाया जाता है, जिससे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। गुजरात के मुकाबले कहीं कम क्षेत्रफल वाले हरियाणा में अंधाधुंध टोल वसूली का यह खेल न सिर्फ अव्यवहारिक है, बल्कि आर्थिक शोषण का स्पष्ट उदाहरण है। ज्ञात हो कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों को लागू कर दिया है जिसके बाद कार, जीप और अन्य व्यवसायिक वाहनों के टोल रेट में 10 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
 

पृथला विधायक ने बढी हुई टोल दरों को तुरंत वापस लेने की उठाई मांग

More News

7/17/2026 6:45:10 PM
जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना, ऐतिहासिक कदम : कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण Read More...

7/17/2026 6:40:03 PM
चार मंजिला मकानों पर कार्रवाई रोकने की मांग,बलजीत कौशिक ने MCF अतिरिक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM :   जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने शुक्रवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त से मुलाकात कर शहर में पहले Read More...

7/17/2026 6:36:39 PM
मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को मिली ऐतिहासिक सौगात : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री  विपुल गोयल आज फरीदाबाद से हाइड्रोजन बस के माध्यम Read More...

7/16/2026 8:10:22 PM
जनहित सेवा संस्था ने बीके अस्पताल में किया पौधारोपण

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : GAUTAM :  सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के सौजन्य से बीके अस्पताल के प्रांगण में पौधारोपण कर हर वर्ष की भांति पौधारोपण अभियान Read More...

7/16/2026 7:06:43 PM
पृथला विधायक ने बढी हुई टोल दरों को तुरंत वापस लेने की उठाई मांग

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने तीन महीने में दूसरी बार हुई टोल दरों में वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा Read More...

7/16/2026 7:05:03 PM
थैलेसीमिया पीड़ित छात्र पार्थ कालरा बने प्रेरणा, सीबीएसई में 98% अंक लेकर पहुंचे हिन्दू कॉलेज

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026  : फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में थैलेसीमिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक Read More...

7/16/2026 6:59:16 PM
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मिले सुमित गौड़, राजनैतिक हालातों को लेकर की चर्चा

 

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक Read More...

7/14/2026 7:17:36 PM
Faridabad's J.C. Bose University Launches UAV & Counter-Drone Lab, Opens New Frontier in Defence-Tech Skilling

FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : The Department of Electronics Engineering and the Community College of Skill Development (CCSD) at J.C. Bose University of Science and Read More...


Welcome