FARIDABAD

HindustanVision Friday,17 July , 2026
मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को मिली ऐतिहासिक सौगात : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री  विपुल गोयल आज फरीदाबाद से हाइड्रोजन बस के माध्यम से बल्लभगढ़ पहुंचे और अटल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘विकसित हरियाणा विकसित भारत रैली’ के जिला स्तरीय लाइव प्रसारण में हाइड्रोजन बस से जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जींद से ₹14,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को राष्ट्र को समर्पित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन केवल जींद या हरियाणा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। यह मंच केवल एक नई ट्रेन के शुभारंभ का मंच नहीं, बल्कि उस नए भारत की तस्वीर है जो आत्मनिर्भरता, नवाचार, हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक के बल पर विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन देश की तकनीकी क्षमता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने केवल सरकार नहीं बदली, बल्कि विकास की कार्यशैली और जनसेवा की संस्कृति को नई दिशा दी है। बीते वर्षों में देश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और हरियाणा इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती से प्रारंभ हुआ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान आज देशभर में सामाजिक चेतना का अभियान बन चुका है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनी है। जनधन योजना ने गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर पारदर्शिता सुनिश्चित की है, वहीं स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में रेवाड़ी एम्स सहित कई नए मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़क एवं रेल नेटवर्क, आधुनिक आधारभूत ढांचे का विस्तार और तेजी से लागू हो रही जनकल्याणकारी योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के उपरांत बल्लभगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपी गईं तथा हरियाणा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का वितरण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सम्मान, सुविधा और सुरक्षा पहुंचाने का माध्यम बन रही है। विकसित हरियाणा और विकसित भारत का संकल्प तभी सार्थक होगा जब विकास का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुंचे और सरकार इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि जींद से मिली विकास परियोजनाओं की यह ऐतिहासिक सौगात हरियाणा के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती देगी, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी तथा प्रदेश को विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर और अधिक गति प्रदान करेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर, फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी,  जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, सोहनपाल चोकर, प्रभारी नरेंद्र वत्स विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता,  टेकचंद शर्मा, तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित पार्षदगण पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को मिली ऐतिहासिक सौगात : विपुल गोयल

More News

7/17/2026 6:45:10 PM
जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना, ऐतिहासिक कदम : कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण Read More...

7/17/2026 6:40:03 PM
चार मंजिला मकानों पर कार्रवाई रोकने की मांग,बलजीत कौशिक ने MCF अतिरिक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM :   जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने शुक्रवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त से मुलाकात कर शहर में पहले Read More...

7/17/2026 6:36:39 PM
मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को मिली ऐतिहासिक सौगात : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री  विपुल गोयल आज फरीदाबाद से हाइड्रोजन बस के माध्यम Read More...

7/16/2026 8:10:22 PM
जनहित सेवा संस्था ने बीके अस्पताल में किया पौधारोपण

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : GAUTAM :  सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के सौजन्य से बीके अस्पताल के प्रांगण में पौधारोपण कर हर वर्ष की भांति पौधारोपण अभियान Read More...

7/16/2026 7:06:43 PM
पृथला विधायक ने बढी हुई टोल दरों को तुरंत वापस लेने की उठाई मांग

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने तीन महीने में दूसरी बार हुई टोल दरों में वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा Read More...

7/16/2026 7:05:03 PM
थैलेसीमिया पीड़ित छात्र पार्थ कालरा बने प्रेरणा, सीबीएसई में 98% अंक लेकर पहुंचे हिन्दू कॉलेज

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026  : फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में थैलेसीमिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक Read More...

7/16/2026 6:59:16 PM
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मिले सुमित गौड़, राजनैतिक हालातों को लेकर की चर्चा

 

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक Read More...

7/14/2026 7:17:36 PM
Faridabad's J.C. Bose University Launches UAV & Counter-Drone Lab, Opens New Frontier in Defence-Tech Skilling

FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : The Department of Electronics Engineering and the Community College of Skill Development (CCSD) at J.C. Bose University of Science and Read More...


Welcome