FARIDABAD

HindustanVision Thursday,16 July , 2026
थैलेसीमिया पीड़ित छात्र पार्थ कालरा बने प्रेरणा, सीबीएसई में 98% अंक लेकर पहुंचे हिन्दू कॉलेज

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026  : फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में थैलेसीमिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को थैलेसीमिया रोग, इसके कारण, रोकथाम तथा नियमित एवं सुरक्षित रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

फ़ाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा तथा थैलेसीमिया से पीड़ित छात्र पार्थ कालरा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में पार्थ कालरा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही प्रत्येक 15–20 दिन बाद रक्त चढ़वाना पड़ता है। शुरुआत में अस्पताल जाकर रक्त चढ़वाने से उन्हें बहुत डर लगता था, लेकिन फ़ाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया एवं विभिन्न रोटरी क्लबों के सहयोग से उन्हें समय पर सुरक्षित रक्त, आवश्यक दवाइयाँ तथा निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहा। इसी सहयोग के कारण आज वे एक सामान्य, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

पार्थ ने बताया कि उन्होंने सीबीएसई की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलेज में अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज नियमित रूप से रक्तदान करे और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का साथ दे, तो वे भी किसी से कम नहीं हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

फ़ाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने कहा कि संस्था पिछले 31 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के निरंतर प्रयासों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को दिव्यांग श्रेणी में शामिल कराया गया। इसके अतिरिक्त सीबीएसई की जीवविज्ञान (Biology) की पाठ्यपुस्तक में थैलेसीमिया पर एक अध्याय भी शामिल कराया गया, जिससे देशभर के विद्यार्थियों में इस आनुवंशिक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया एक वंशानुगत (Genetic) रोग है, जिसे केवल जागरूकता और समय पर जांच के माध्यम से रोका जा सकता है। सरकार से आग्रह किया गया है कि विवाह का पंजीकरण तभी किया जाए, जब वर एवं वधू दोनों की थैलेसीमिया जांच रिपोर्ट आवेदन के साथ संलग्न हो। यदि यह व्यवस्था लागू हो जाए तो आने वाली पीढ़ियों को थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है और भारत को थैलेसीमिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पार्थ कालरा के प्रेरणादायक विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन की सफलता की कहानी सुनकर उपस्थित जनसमूह भावुक हो गया। उनके संबोधन के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने खड़े होकर जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पार्थ जैसे बच्चे समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. अंशुम गुप्ता, विनोद गुप्ता, संदीप गोयल, मनोज गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, डॉ. सुनील गोयल, डॉ. सुशील सिंगला, बेला गोयल, रिंकी चौधरी एवं अलका गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने फ़ाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया एवं रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद हेरिटेज द्वारा किए जा रहे जनसेवा एवं जागरूकता के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा समाज से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने और विवाह पूर्व थैलेसीमिया जांच कराने का आह्वान किया।

थैलेसीमिया पीड़ित छात्र पार्थ कालरा बने प्रेरणा, सीबीएसई में 98% अंक लेकर पहुंचे हिन्दू कॉलेज

More News

7/16/2026 8:10:22 PM
जनहित सेवा संस्था ने बीके अस्पताल में किया पौधारोपण

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : GAUTAM :  सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के सौजन्य से बीके अस्पताल के प्रांगण में पौधारोपण कर हर वर्ष की भांति पौधारोपण अभियान Read More...

7/16/2026 7:34:45 PM
श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में आयोजित श्रीसंप्रदाय का दीक्षांत समारोह

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026: GAUTAM :  सूरजकुंड मार्ग  स्थित श्रीरामानुज संप्रदाय की  इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा तीर्थपीठ Read More...

7/16/2026 7:06:43 PM
पृथला विधायक ने बढी हुई टोल दरों को तुरंत वापस लेने की उठाई मांग

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने तीन महीने में दूसरी बार हुई टोल दरों में वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा Read More...

7/16/2026 7:05:03 PM
थैलेसीमिया पीड़ित छात्र पार्थ कालरा बने प्रेरणा, सीबीएसई में 98% अंक लेकर पहुंचे हिन्दू कॉलेज

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026  : फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में थैलेसीमिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक Read More...

7/16/2026 6:59:16 PM
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मिले सुमित गौड़, राजनैतिक हालातों को लेकर की चर्चा

 

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : GAUTAM : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक Read More...

7/14/2026 7:17:36 PM
Faridabad's J.C. Bose University Launches UAV & Counter-Drone Lab, Opens New Frontier in Defence-Tech Skilling

FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : The Department of Electronics Engineering and the Community College of Skill Development (CCSD) at J.C. Bose University of Science and Read More...

7/14/2026 7:15:37 PM
प्रकृति को संजोए रखना हमारा कर्तव्य : अमृत ज्योति

धरती का श्रृंगार है वृक्ष : सुनील शर्मा

FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में वृक्ष और पौधों का बहुत अधिक महत्व है । Read More...

7/13/2026 9:11:35 PM
जन सेवा केंद्र के निर्माण कार्य का एवं सफाई कर्मचारियों के लिए हाज़री शेड का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026  : GAUTAM : सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड स्थित पानी की टंकी के समीप वार्ड नंबर 42 एवं वार्ड नंबर 43 के बहुप्रतीक्षित जन सेवा केंद्र के निर्माण Read More...


Welcome