- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,13 July , 2026
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड स्थित पानी की टंकी के समीप वार्ड नंबर 42 एवं वार्ड नंबर 43 के बहुप्रतीक्षित जन सेवा केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ हवन एवं भूमि पूजन के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन) एवं विधायक, फरीदाबाद-89, रहे। उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर जन सेवा केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर-43 के अंतर्गत रघुबीर कॉलोनी एवं तिरखा कॉलोनी बूस्टिंग पर सफाई कर्मचारियों की सुविधा हेतु निर्मित हरजी शेड का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरजी शेड का लोकार्पण करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके लिए बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार एवं नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से सफाई कर्मचारियों को कार्य करने में सहूलियत मिलेगी तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राव रामकुमार , महापौर श्रीमती प्रवीन बत्रा जोशी ,पार्षद दीपक यादव (वार्ड नं. 42), पार्षद श्रीमती रश्मि यादव (वार्ड नं. 43), पार्षद पवन यादव (वार्ड नं. 40), भाजपा नेता टिप्पर चंद शर्मा , प्रताप सिंह भाटी, पूर्व पार्षद राकेश गुर्जर , आर.डी. गुप्ता , भगवान दास गोयल , प्रताप भाटी , लखन बेनीवाल , धर्मेंद्र यादव , हेमराज शर्मा , नगर निगम के एस.डी.ओ. एवं जे.ई., तथा बल्लभगढ़ विधानसभा की समस्त सरदारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जन सेवा केंद्र क्षेत्रवासियों और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करेगा तथा इससे नगर निगम से संबंधित विभिन्न सेवाएँ और जनसमस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर अधिक सरल एवं पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पार्षद दीपक यादव एवं पार्षद रश्मि यादव द्वारा वार्ड नंबर 42 एवं 43 के विकास से संबंधित विभिन्न जनहित मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को एक विस्तृत मांग-पत्र भी सौंपा गया। मांग-पत्र में क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ई-लाइब्रेरी (E-Library) के निर्माण, नगर निगम की भूमि पर स्थित वीटा मिल्क प्लांट को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर उक्त भूमि पर आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण, तिरखा कॉलोनी स्थित शिव महावीर पार्क के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की स्थापना, मिल्क प्लांट रोड स्थित ट्यूबवेल नंबर-4 के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के निर्माण, तथा सेक्टर-2, सेक्टर-64/C एवं सेक्टर-64/D की जर्जर सड़कों के आर.एम.सी. (RMC) द्वारा पुनर्निर्माण एवं पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण सहित अनेक विकास कार्यों की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मांग-पत्र का संज्ञान लेते हुए जनहित से जुड़े इन विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
पार्षद दीपक यादव, रश्मि यादव एवं पवन यादव ने कहा कि यह जन सेवा केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान, जनसुनवाई एवं बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं का एक सशक्त केंद्र होगा। इसके निर्माण से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया तथा जन सेवा केंद्र के निर्माण एवं क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए सभी से सहयोग एवं आशीर्वाद की अपेक्षा की गई।
FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...
FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...
भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा
14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...
- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ
Read More...
टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050
Read More...
स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह
<
Read More...
FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 GAUTAM : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...