FARIDABAD

HindustanVision Monday,13 July , 2026
वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण महाअभियान से स्वच्छ एवं विकसित फरीदाबाद के संकल्प को मिलेगी नई गति : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को फरीदाबाद के वार्ड संख्या-35 स्थित राजीव नगर, पुरानी चुंगी रोड से  स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित फरीदाबाद के निर्माण के लिए जनसहभागिता को सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता किसी भी विकसित शहर की पहली पहचान होती है। किसी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज देश का सबसे बड़ा जनआंदोलन बन चुका है, जिसने स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच और व्यवहार में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य केवल नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि वर्षों से जमा कचरे के स्थायी और वैज्ञानिक निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था विकसित करना भी है। इसी दिशा में आधुनिक तकनीकों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित एनटीपीसी की हरित कोयला (ग्रीन कोल) परियोजना का अध्ययन किया गया है, जहाँ वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से कचरे से ईंधन योग्य कोयला तैयार किया जा रहा है। इसी मॉडल को फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे जमा कचरे का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी स्थानीय निकायों में आधुनिक कचरा संग्रहण वाहनों, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली तथा जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर रही है। इसके साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कम्पोस्ट प्लांट तथा माइक्रो प्रोसेसिंग सेंटर के माध्यम से कचरे के पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हरियाणा लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। 2025 में घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रभावी प्रशासन, आधुनिक तकनीक और जनसहभागिता के समन्वय से सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं।

विपुल गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। आज यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि गंदगी न फैलाने की आदत विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार फरीदाबाद को देश के स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहरों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली, वैज्ञानिक निस्तारण और जनसहभागिता पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को सामाजिक दायित्व मानते हुए अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक यह संकल्प ले कि वह स्वयं स्वच्छता का पालन करेगा और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा, तो फरीदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ और आदर्श शहरों में शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और विकसित फरीदाबाद के निर्माण में सहभागी बनें तथा स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा,मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष  सोनू शर्मा, मनीष राघव, पार्षद ज्योति सिलानी, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप शाहनी सहित पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण महाअभियान से स्वच्छ एवं विकसित फरीदाबाद के संकल्प को मिलेगी नई गति : विपुल गोयल

More News

8/8/2026 7:20:49 PM
रैडक्रॉस सोसाइटी एवं आशीर्वाद रसोई ने अन्नदान-महादान मुहिम के तहत पोषाहार वितरण किया

FARIDABAD NEWS 08 AUG 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीद Read More...

8/7/2026 8:24:18 PM
मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़ 

FARIDABAD NEWWS 07 AUG 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बा Read More...

8/7/2026 6:40:35 PM
विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्र की एकता को और मजबूत करना हमारा दायित्व : विपुल गोयल

भारत का विभाजन कांग्रेस की साजिश और तुच्छ राजनीति का परिणाम : जगदीश चोपड़ा

14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा विभाजन विभीषिका राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फरीदाबाद से हजारों लोग हों Read More...

8/7/2026 6:22:52 PM
गांव सोतई में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन ने लगाए 250 पौधे

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026 : GAUTAM   : पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं Read More...

8/7/2026 6:19:18 PM
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : आयुष सिन्हा

- जिलाभर में 9 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- 14 अगस्त को मनाया जाएगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
- जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों औ Read More...

8/7/2026 6:12:34 PM
बारिश के मौसम में बिजली हादसों से बचाव को लेकर डीएचबीवीएन की विशेष अपील

टूटे या ढीले बिजली तारों से दूर रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं; बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें
संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 905096050 Read More...

8/7/2026 6:07:25 PM
किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कौशल सबसे महत्वपूर्ण आधार : प्रो.संजीव गोयल

स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान में कौशल और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोरकार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक सोच को बढ़ावा देना: प्रो.पवन सिंह  
< Read More...

8/7/2026 6:02:59 PM
डीएवी पब्लिक स्कूल, से.14 में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 07 AUG 2026  GAUTAM :  हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक् Read More...


Welcome