- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,13 July , 2026
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : 13 मई को सरकार और नपा. कर्म. संघ व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को लागू न किए जाने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज 13 जुलाई को दौलत राम खान धर्मशाला, फरीदाबाद में "समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ" जिला स्तरीय रैली आयोजित की गई । रैली की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दलित बोहत ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया ने किया। रैली में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री महासचिव मांगेराम तिगरा वह उप महासचिव सुनील चंडालिया हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह महासचिव गुलशन भारद्वाज , राजीव खत्री, राजा भाई, आदि ने रैली को मुख्य रूप से संबोधित किया।
रैली में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 30 जुलाई से अगस्त तक की जाने वाली जिला स्तरीय रैलियों में भाग लेने एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय रैली में नपा0 कर्म0 संघ व अग्निशमन कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेने का भी सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 13 मई की द्विपक्षीय वार्ता में सरकार ने कर्मचारियों की 17 प्रमुख मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए 30 जून तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मानी गई मांगो के पत्र जारी नहीं किये गए हैं। इससे पालिका परिषद, नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने रैली को संबोधित करते हुए सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि पालिका परिषद नगर निगम के सभी 87 शहरों के कर्मचारी व अग्नि संबंध विभाग के सभी 103 दमकल केंद्रों के कर्मचारी 6 अगस्त से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे हड़ताल से जनता को यदि कोई परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। शास्त्री ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए संविधान की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने एवं सामाजिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया ।
उन्होंने बताया कि जिन प्रमुख मांगों पर सहमति बनी थी, उनमें पालिका परिषद एवं नगर निगम के पालिका रोल तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों एवं फायरमैन को नियमित करना, ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेना, ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम 15,220 रुपये मासिक वेतन बैंक के माध्यम से देना, ईएसआई एवं ईपीएफ की सुविधा उपलब्ध कराना, नए पद सृजित कर रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करना तथा सफाई कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति करना एक्सग्रेशिया पॉलिसी को सरल बनाते हुए कच्चे कर्मचारियों को एक्सग्रेसिया पॉलिसी में शामिल करने पालिका रोल एवं अन्य कच्चे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपए सम्मान राशि देने ,ग्रेजुएटी का लाभ देने एक्सीडेंटल मौत पर 20 लाख रुपए व प्राकृतिक मौत पर 10 लख रुपए का लाभ देने, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने गुरुग्राम, होडल,पलवल सोनीपत सहित अन्य छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने , फरीदाबाद अग्नि कांड मे शहीद हुए फायर कर्मचारियों को 1-1 करोड़ रुपए आर्थिक मदद देने व नियमित रोजगार देने,फायर के पे रोल के कर्मचारियों को पक्का करने, फायर के कर्मचारियो को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता व 7500 रुपये वर्दी भत्ता देने , ह,क,र,ण, के कर्मचारियो को पक्का करने की नीति मे शामिल करने व एक वर्ष का सेवा विस्तार करने सहित अन्य 17 मांगें शामिल हैं।
शास्त्री ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ अब प्रदेशभर के कर्मचारी आंदोलन को तेज करेंगे। फरीदाबाद की जिला स्तरीय रैली इस राज्यव्यापी आंदोलन की महत्वपूर्ण कड़ी होगी। रैली में आगामी आंदोलन एवं 6, 7 और 8 अगस्त की तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा सभी 22 जिलों में 7 जुलाई से 22 जुलाई तक रेलिया आयोजित की जा रही है रेलिया में उमड़ी कर्मचारियों की भीड़ एवं सरकार के नकारात्मक रवैया के प्रति कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है है।
रैली को अन्य के अलावा सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह ,जिला सचिव बलबीर सिंह, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला कैशियर रघुवीर चौटाला, सीवर मेंन यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया, सचिव विशाल पारछा, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा , अग्निशमन विभाग के नेता मेघश्याम, रामरतन कर्दम, बेलदार यूनियन के , कैशियर जितेंद्र छाबड़ा, प्रेमपाल, सुरेश देवी, ललिता, राजवीर, नरेश भगवाना, दर्शन सोया, आदि ने भी सम्बोधित किया।
FARIDABAD NEWS 131 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आ Read More...
लगभग 250 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has announced a golden opportunity for students aspiring to pur Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स् Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : महिला सवर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं ंसेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक स Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) में तीन सप्ताहीय अनिवार्य फाउ Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : 13 मई को सरकार और नपा. कर्म. संघ व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को लागू न किए जाने के Read More...
FARIDABAD NEWS 12 JULY 2026 : GAUTAM : IIAF, पूर्व विधायक नैनपाल रावत एवं आसपास के गांवों की सरदारी ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय राज्य मंत्री के आश्वासन से ग्रामीणों और उद्योग Read More...