FARIDABAD

HindustanVision Saturday,18 July , 2026
राम मंदिर  में हुई चोरी के मामले में जनमत जुटाएगी आम आदमी पार्टी

फरीदाबाद में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

FARIDABAD NEWS 18 JULY 2026 ; GAUTAM : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर जारी किए गए हस्ताक्षर अभियान के समर्थन में आज फरीदाबाद के बाटा स्थित प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा के कार्यालय पर जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी फरीदाबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों, वार्डों और गांवों में व्यापक जन-जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। अभियान के दौरान कार्यकर्ता राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी पत्रक को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाएंगे, लोगों को अभियान की जानकारी देंगे तथा अधिक से अधिक नागरिकों से पत्रक पर हस्ताक्षर कराकर अपनी आवाज़ बुलंद करने का आग्रह करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं। राम मंदिर से जुड़ी घटना ने पूरे देश के श्रद्धालुओं की भावनाओं को झकझोर दिया है। इसलिए इस विषय पर पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से लोगों की राय एकत्र कर इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगी।

जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति जनभावनाओं को लोकतांत्रिक तरीके से सामने लाने का प्रयास है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक मोहल्ले, गांव और बाजार में जाकर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करें, पत्रक की जानकारी दें तथा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएं।

बैठक में जिला सचिव प्रमोद मनोचा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजदीप सांगवान, एससी मोर्चा अध्यक्ष सरपंच निरंजन सिंह, श्रमिक संगठन अध्यक्ष राजकुमार खरवार, प्रवक्ता नरेश शर्मा, विनय यादव, ओबीसी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष मामचंद, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता, सुदेश राणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव देवराज गौड़, नरेंद्र शर्मा, विजय गोदारा, दिनेश भारद्वाज सहित जिला एवं प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का निर्णय लिया।

राम मंदिर  में हुई चोरी के मामले में जनमत जुटाएगी आम आदमी पार्टी

More News

7/18/2026 6:03:53 PM
पार्षद रश्मि यादव द्वारा वार्ड-43 में लगभग ₹1.25 करोड़ की विकास परियोजना का हुआ शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 18 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-43 के विकास को नई गति देते हुए आज लगभग ₹1.25 करोड़ की लागत से एक महत्वपूर् Read More...

7/18/2026 6:00:26 PM
राम मंदिर  में हुई चोरी के मामले में जनमत जुटाएगी आम आदमी पार्टी

फरीदाबाद में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

FARIDABAD NEWS 18 JULY 2026 ; GAUTAM : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या Read More...

7/18/2026 5:32:56 PM
विपुल गोयल ने किया सेक्टर 17 में इको वन का लोकार्पण

FARIDABAD NEWS 18 JULY 2026 : GAUTAM : हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर 17 म Read More...

7/17/2026 6:45:10 PM
जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना, ऐतिहासिक कदम : कृष्ण पाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज का दिन हरियाणा और देश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण Read More...

7/17/2026 6:40:03 PM
चार मंजिला मकानों पर कार्रवाई रोकने की मांग,बलजीत कौशिक ने MCF अतिरिक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM :   जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने शुक्रवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त से मुलाकात कर शहर में पहले Read More...

7/17/2026 6:36:39 PM
मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को मिली ऐतिहासिक सौगात : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 17 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री  विपुल गोयल आज फरीदाबाद से हाइड्रोजन बस के माध्यम Read More...

7/16/2026 8:10:22 PM
जनहित सेवा संस्था ने बीके अस्पताल में किया पौधारोपण

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : GAUTAM :  सामाजिक संस्था जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के सौजन्य से बीके अस्पताल के प्रांगण में पौधारोपण कर हर वर्ष की भांति पौधारोपण अभियान Read More...

7/16/2026 7:06:43 PM
पृथला विधायक ने बढी हुई टोल दरों को तुरंत वापस लेने की उठाई मांग

FARIDABAD NEWS 16 JULY 2026 : पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर तेवतिया ने तीन महीने में दूसरी बार हुई टोल दरों में वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा Read More...


Welcome