FARIDABAD

HindustanVision Thursday,09 July , 2026
ठेकेदारों की पेमेंट न होने से फरीदाबाद में चल रहे विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर

कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक को सौंपा ज्ञापन
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM :  नगर निगम के ठेकेदारों ने लंबित भुगतान को लेकर एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद के पदाधिकारी नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करने निगम मुख्यालय पहुंचे, लेकिन नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र खडग़टा की अनुपस्थिति के कारण उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उनके निजी सहायक को सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
रामबीर सिंह रावत, मुन्ना लाल चौहान, चन्द्रभान त्यागी, सुभाष सांगवान ने बताया कि बीते 22 जून 2026 को भी उनकी नगर निगम आयुक्त से मुलाकात हुई थी। उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि लंबित भुगतान जल्द जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका है।
ठेकेदारों का कहना है कि पिछले 3 से 4 महीनों से करोड़ों रुपये के बिल लंबित पड़े हैं। भुगतान नहीं मिलने से उन्हें मजदूरों की मजदूरी, निर्माण सामग्री के भुगतान और अन्य वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो फरीदाबाद शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति प्रभावित हो सकती है और कई परियोजनाओं पर काम रुकने की नौबत आ सकती है।
ज्ञापन के माध्यम से ठेकेदारों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि पहले से लंबित सभी बिलों का तत्काल भुगतान किया जाए। जिन कार्यों की टेस्टिंग विभागीय अधिकारियों द्वारा पहले ही कराई जा चुकी है, उन्हें मान्य करते हुए संबंधित बिलों का भुगतान बिना देरी के जारी किया जाए। साथ ही वर्तमान और भविष्य में होने वाले कार्यों की टेस्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सार्वजनिक बनाया जाए, ताकि ठेकेदारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहे और शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं समय पर मिल सकें। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान होना केवल ठेकेदारों के हित में ही नहीं, बल्कि फरीदाबाद के विकास और जनहित के लिए भी आवश्यक है।

ठेकेदारों की पेमेंट न होने से फरीदाबाद में चल रहे विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर

More News

7/9/2026 5:51:34 PM
ठेकेदारों की पेमेंट न होने से फरीदाबाद में चल रहे विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर

कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक को सौंपा ज्ञापन
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM :  Read More...

7/9/2026 5:48:47 PM
अनिल खूंटेला ने केंद्र सरकार से पेट्रोल,डीजल सीएनजी और रसोई गैस के दामों में तत्काल कम करने की मांग की

FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM : जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल खूंटेला ने केंद्र सरकार से पेट्रोल,डीजल सीएनजी और रसोई गैस के दामों में तत्काल कम करने की मां Read More...

7/9/2026 5:44:59 PM
मानसून की एक ही बरसात से खुली भाजपा के विकास मॉडल की पोल : सुमित गौड़

बारिश से स्मार्ट सिटी बनी सिटी ऑफ तालाब : सुमित गौड़

FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM : मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख Read More...

7/7/2026 7:22:13 PM
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का पौधारोपण अभियान, एक दिन में लगाए गए 1200 पौधे

FARIDABAD NEWS 07 JULY 2026 : GAUTAM : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के मार्गदर्शन एवं सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राध Read More...

7/7/2026 7:17:00 PM
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर परचेज कमेटी की बैठक में फरीदाबाद के विकास को मिली नई गति :  विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 07 JULY 2026  GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित हाई पॉवर परचेज कमेटी (HP Read More...

7/6/2026 7:28:40 PM
9 से 18 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू : आयुष सिन्हा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान फोटोस्टेट व जेरॉक्स की दुकानें रहेंगी बंद
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM : जिलाधीश आयुष सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसए Read More...

7/6/2026 7:24:03 PM
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता ,स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा : सुनीता दुग्गल

 भाजपा फरीदाबाद ने सभी 877 बूथों पर मनाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 M: GAUTAM :  पूर्व सांसद सुनीता द Read More...

7/6/2026 7:16:54 PM
सैक्टर-56 प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड नहीं हटा तो होगा बड़ा आंदोलन : बलजीत कौशिक

डंपिंग यार्ड के विरोध में सैकड़ों लोगों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM :  Read More...


Welcome