- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,07 July , 2026
FARIDABAD NEWS 07 JULY 2026 : GAUTAM : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के मार्गदर्शन एवं सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत आज लगभग 1200 पौधे विभिन्न सरकारी विद्यालयों एवं गांवों में लगाए गए। पौधारोपण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिजोपुर; राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर टग्गा; राजकीय माध्यमिक विद्यालय, लढ़ीपुर; राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, बिजोपुर; राजकीय प्राथमिक विद्यालय, फतेहपुर टग्गा; राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जक्कोपुर; राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लढ़ीपुर तथा कबूलपुर बांगर, कैल गांव, करनेरा और खंडावली में किया गया।
इस दौरान पीपल, नीम, जामुन, अर्जुन, आंवला, पिलखन सहित अनेक छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामवासियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया और पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद का यह वृहद पौधारोपण अभियान 05 अगस्त 2026 तक नियमित रूप से जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य जिले में हरित क्षेत्र का विस्तार करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आमजन को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है।
FARIDABAD NEWS 07 JULY 2026 : GAUTAM : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के मार्गदर्शन एवं सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राध Read More...
CHANDIGARH NEWS 07 JULY 2026 GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित हाई पॉवर परचेज कमेटी (HP Read More...
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान फोटोस्टेट व जेरॉक्स की दुकानें रहेंगी बंद
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM : जिलाधीश आयुष सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसए
Read More...
भाजपा फरीदाबाद ने सभी 877 बूथों पर मनाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 M: GAUTAM : पूर्व सांसद सुनीता द Read More...
डंपिंग यार्ड के विरोध में सैकड़ों लोगों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM :
Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुए। एक बार फिर से श्री जगदीश भाटिया को सर्वसम्मति से मं Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारो Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक् Read More...