- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,05 July , 2026
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुए। एक बार फिर से श्री जगदीश भाटिया को सर्वसम्मति से मंदिर संस्थान का प्रधान चुना गया। मंदिर संस्थान के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने श्री भाटिया की कार्य प्रणाली पर अपनी सहमति की मोहर लगाते हुए उन्हें लगातार सातवीं बार प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। किसी भी संस्था के प्रधान की जिम्मेदारी लगातार सात बार मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि जब से जगदीश भाटिया ने मंदिर संस्थान के प्रधान की जिम्मेदारी संभाली है तभी से मंदिर संस्थान द्वारा तमाम सामाजिक और धार्मिक कार्यों को बढ़-चढ़कर किया जा रहा है. समस्त मंदिर का सौंदर्य करण हो या फिर तमाम सामाजिक कार्य उन्हें बेहद तेजी से संपन्न करवाया गया है। लगातार सातवीं बार प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर जगदीश भाटिया ने मंदिर संस्थान के सभी सदस्यों और पदाधिकारी का तहे दिल से आभार जताया। इस अवसर पर श्री भाटिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि माता रानी ने उन्हें अपनी सेवा के लिए चुना है, जिस पर वह जितना भी आभार और धन्यवाद करें वह कम होगा. श्री भाटिया ने कहा कि लगातार सातवीं बार प्रधान बनने पर उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। वह अब पहले से भी अधिक समय मंदिर की सेवा में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा प्रधान पद की जिम्मेदारी को सेवक बनाकर निभाया है।आगे भी वह प्रधान सेवक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते रहेंगे। एक बार फिर से उन्होंने समस्त फरीदाबाद शहर और मंदिर संस्थान के सभी सदस्यों पदाधिकारी तथा श्रद्धालुओं का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर सुरेंद्र गेरा. प्रीतम धमीजा वेद भाटिया, अनिल ग्रोवर, अशोक भाटिया, तरुण, रोहित भाटिया, सचिन, बलदेव चित्रकारा, धीरज पंजानी, धर्मचंद अशोक और विकास प्रमुख रूप से मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुए। एक बार फिर से श्री जगदीश भाटिया को सर्वसम्मति से मं Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारो Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक् Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने फरीदाबाद में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार् Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : जनसेवा एवं स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आगामी शनिवार 11 जुलाई 2026 को प्रात: Read More...
FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : एनआईटी के एक नंबर डी ब्लाक दुकान नं 11 स्थित एशियन फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मु Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के ल Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : सोतई गांव में निगम द्वारा प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग यार्ड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार में Read More...