FARIDABAD

HindustanVision Saturday,04 July , 2026
एचटेट लेवल-3 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के लेवल-3 (पीजीटी) के सायंकालीन सत्र का आयोजन शनिवार को जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सायंकालीन सत्र में कुल 2,756 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 1,983 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 773 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में 71.95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

अभिभावकों के बैठने एवं पेयजल की भी रही विशेष व्यवस्था
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित की गयी तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ किया। उन्होंने बताया कि केवल परीक्षार्थियों ही नहीं, बल्कि उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के बैठने के लिए उचित स्थान, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें परीक्षा अवधि के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि 05 जुलाई 2026 (रविवार) को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं, उनमें सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-39, दयालबाग, डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, एनएच-3 (ईएसआईसी अस्पताल के निकट), सेंट कोलंबस स्कूल, सेक्टर-39, सूरजकुंड रोड, दयालबाग, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, बी-ब्लॉक, बीपीटीपी पार्क, सेक्टर-85, के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, एनएच-3 एवं एनएच-4, रावल इंटरनेशनल स्कूल, नंगला रोड, सोहना रोड, फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31 (प्रिस्टीन मॉल के निकट) तथा होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29, हूडा मार्केट के निकट शामिल हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि एचटेट- 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सेक्टर- 12 स्थित उपायुक्त कार्यालय के कक्ष संख्या-213 में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0129-2227934 रहेगा। इनमें उपायुक्त कार्यालय के उप-अधीक्षक गजराज सिंह (मो. 9350615638), सहायक सुनील (मो. 9999920555), लिपिक राजेश (मो. 9492091993), आरटीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर रवि (मो. 7988181347) तथा उपमंडल अधिकारी (ना.), बल्लभगढ़ कार्यालय के सेवादार निसार (मो. 9812421996) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा एवं समय पर परीक्षा केंद्रों तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की संख्या एवं परीक्षा केंद्रों के स्थान को ध्यान में रखते हुए बल्लभगढ़ रूट तथा एनआईटी रूट से विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के माध्यम से परीक्षार्थी निर्धारित समय पर सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे।

उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा के दिन अनावश्यक जल्दबाजी से बचने के लिए समय से पहले घर से निकलें तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई परिवहन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को मार्ग में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े अथवा किसी अपरिहार्य कारण से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में विलंब होने की आशंका हो, तो वह तत्काल आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीमें ऐसे मामलों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहेंगी, ताकि किसी भी पात्र अभ्यर्थी को केवल परिवहन संबंधी कठिनाई के कारण परीक्षा से वंचित न होना पड़े।

एचटेट लेवल-3 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न : डीसी आयुष सिन्हा

More News

7/4/2026 8:06:22 PM
एचटेट लेवल-3 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के ल Read More...

7/4/2026 8:01:58 PM
सोतई गांव में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों ने मंत्री राजेश नागर से की मुलाकात

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : सोतई गांव में निगम द्वारा प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग यार्ड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार में Read More...

7/4/2026 7:53:48 PM
सुरेश कुमार शर्मा बने वरिष्ठ नागरिक सभा सैक्टर 29 के प्रधान

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM :  सुरेश कुमार शर्मा वरिष्ठ नागरिक सभा रजि. सैक्टर 29 के प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए, महासचिव जी एस विरधी, उपप्रधान टी प Read More...

7/4/2026 7:42:04 PM
सुनीता वर्मा हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

FARIDABAD NEWS 04  JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज की सक्रिय एवं प्रतिष्ठित महिलाओं Read More...

7/3/2026 7:56:21 PM
प्रत्येक पात्र बच्चे के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र तथा आयुष्मान भारत कार्ड जैसे दस्तावेज उपलब्ध हो : दीप भाटिया

                                                        & Read More...

7/3/2026 7:44:40 PM
मतदाता का वोट, हर नागरिक 15 जुलाई तक कराएं अपना सत्यापन : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM :  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार होना आवश्य Read More...

7/3/2026 7:40:42 PM
व्यवस्था से श्रमिकों को मिलेगा समान अवसर, सम्मान और पारदर्शी रोजगार :  विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-14 लेबर चौक पर टोकन आधारित लेबर चौक मैनेजमेंट प्रणाली का शुभारंभ, तकनीक आधारित व्यवस्था से रोजगार आवंटन होगा निष्पक्ष एवं व्यवस Read More...

7/3/2026 7:35:24 PM
डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारोह की तैयारियों का मंत्री राजेश नागर ने लिया जायजा

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026  GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में आगामी 5 ज Read More...


Welcome