- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,03 July , 2026
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार होना आवश्यक है, उसी प्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक के हाथ में मताधिकार की शक्ति होना अनिवार्य है। वोट के माध्यम से ही नागरिक अपने हितों की सरकार चुनता है और लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने लोकसभा के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर 15 जुलाई तक अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का मतदाता सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।
संगठनात्मक विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक वीरवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, महानगर प्रभारी कमल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, कविन्द्र चौधरी, अनुराग गर्ग, फरीदाबाद के सभी पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री गुर्जर ने संगठनात्मक विषयों, संगठन की कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकल्याणकारी नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है और देश का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त नागरिक, समृद्ध भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जन कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं को जनता तक पहुँचा कर जन-जन को योजनाओं का लाभ दिलाएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।
इस अवसर पर पार्षद हरेन्द्र भड़ाना, सुमनबाला, हरी किशन गिरोटी,विनोद भाटी, कर्मबीर बैंसला, अनिल नागर, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, सीमा भारद्वाज, मुकेश शर्मा, जिला सचिव मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, सुनील कुमार, विनोद गुप्ता, राज मदान, वेद प्रकाश, मनोज वशिष्ठ, अश्वनी गुलाटी, प्रवीण चौधरी, गौरव चौहान, राजबाला सरधाना, राजू ठाकुर, भाजपा पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा के बीएलए 1, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल के बीएलए 2, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला संयोजक व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार होना आवश्य Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-14 लेबर चौक पर टोकन आधारित लेबर चौक मैनेजमेंट प्रणाली का शुभारंभ, तकनीक आधारित व्यवस्था से रोजगार आवंटन होगा निष्पक्ष एवं व्यवस Read More...
FARIDABAD NEWS 03 JULY 2026 GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में आगामी 5 ज Read More...
बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है, जब त Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : शिक्षा, कौशल विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत साई धाम, फरीदाबाद ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने Read More...
मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज भड़ाना
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा ह
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : गवर्नर्स डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब फरीदाबाद लेकसिटी, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के तत्वावधान में, जनसेवा एवं जनस्वास्थ्य ज Read More...