FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,01 July , 2026
श्रद्धा मंदिर स्कूल में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 

बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा 

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है, जब तक समाज का बच्चा चरित्रवान, धैर्यवान, आज्ञाकारी  पर्यावरणविद् एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नहीं होगा सशक्त और स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। यह बात ग्रेटर फरीदाबाद स्थित श्रद्धा मंदिर स्कूल में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल 250 से भी अधिक विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए शिक्षाविद विद्वानों ने कहीं। डॉ प्रवीन शर्मा ने कहा कि बच्चों में संस्कार पैदा करना अध्यापकों की अहम जिम्मेदारी है । बिना संस्कारों के किताबी शिक्षा अधूरी है। डॉ नरेंद्र आहूजा "विवेक" ने कहा कि बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। राष्ट्र के बिना व्यक्ति का महत्व शून्य के बराबर है । डॉक्टर जगदीश चौधरी ने पर्यावरण पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आज के बदलते पर्यावरण के स्वरूप को यदि नजरअंदाज किया गया तो इसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ियां उठाएंगी । इसके लिए हमें युवा वर्ग को तैयार करना होगा। डॉ उमेद सिंह ने कहा कि शिक्षक युवाओं को शिक्षित कर देश की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है । हमें इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है ।कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर गजराज सिंह आर्य ने सभी अतिथियों और  आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान और वरिष्ठ विद्वानों के विचारों से ज्ञान लेना अपने ज्ञान की वृद्धि करना है और उसे समाजिक  स्तर पर लागू करने का प्रयास करना है।

 इस अवसर पर मूलचंद आर्य, राजकुमार आर्य, अनुज प्रताप सिंह, विमला ग्रोवर, डी.सी. सैनी, सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, प्रबंधक व शिक्षक उपस्थित थे।

श्रद्धा मंदिर स्कूल में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 

More News

7/1/2026 7:03:06 PM
श्रद्धा मंदिर स्कूल में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 

बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा 

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है, जब त Read More...

7/1/2026 7:00:10 PM
साई धाम में सोलर पावर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारम्भ

FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : शिक्षा, कौशल विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत साई धाम, फरीदाबाद ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने Read More...

7/1/2026 6:57:47 PM
शिक्षा के सहारे बड़ी लकीर खींचे गुर्जर समाज : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज भड़ाना
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026  : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा ह Read More...

6/30/2026 9:49:29 PM
गवर्नर्स डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब फरीदाबाद लेकसिटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : गवर्नर्स डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब फरीदाबाद लेकसिटी, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के तत्वावधान में, जनसेवा एवं जनस्वास्थ्य ज Read More...

6/30/2026 7:36:22 PM
खुशी कहां रहती है नाटक से बच्चों ने दी सीख......

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM  : फोर्थ वाॅल प्रोडक्शंस और अवसर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित नाटक खुशी कहां रहती है में विविध क्षमताओं वाले बच्चों ने भाग लिया। ईएस Read More...

6/30/2026 7:03:33 PM
स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में जर्मनी के सुहल (Suhl) में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प् Read More...

6/30/2026 6:57:52 PM
9 दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 ; GAUTAM  : के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं स्पोर्ट्स विभाग ने फिटनेस क्लब के सहयोग से 20 जून 202 Read More...

6/30/2026 6:54:17 PM
हरियाणा से जापान तक प्रतिभा का 'सेतु' बनेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM :  भारत-जापान सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएम Read More...


Welcome