FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,30 June , 2026
स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में जर्मनी के सुहल (Suhl) में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा निशानेबाज समीर गुलिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी कोच अनीता भी उपस्थित रहीं। उपायुक्त ने समीर और उनकी कोच को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे जिले, प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं।

कोच अनीता ने बताया कि 16 जून से 26 जून 2026 तक जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में समीर गुलिया ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (पुरुष जूनियर) स्पर्धा में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके कठोर परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षकों का समर्पण होता है। उन्होंने समीर की कोच अनीता की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि समीर ने विश्व स्तर पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि समीर गुलिया जैसे युवा खिलाड़ी प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समीर भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करेंगे।

स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

More News

6/30/2026 7:36:22 PM
खुशी कहां रहती है नाटक से बच्चों ने दी सीख......

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM  : फोर्थ वाॅल प्रोडक्शंस और अवसर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित नाटक खुशी कहां रहती है में विविध क्षमताओं वाले बच्चों ने भाग लिया। ईएस Read More...

6/30/2026 7:03:33 PM
स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में जर्मनी के सुहल (Suhl) में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प् Read More...

6/30/2026 6:57:52 PM
9 दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 ; GAUTAM  : के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं स्पोर्ट्स विभाग ने फिटनेस क्लब के सहयोग से 20 जून 202 Read More...

6/30/2026 6:54:17 PM
हरियाणा से जापान तक प्रतिभा का 'सेतु' बनेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM :  भारत-जापान सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएम Read More...

6/30/2026 6:49:04 PM
विधायक रघुबीर तेवतिया के बड़े भाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा

PALWAL NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को पलवल जिले के जनौली गांव पहुंच Read More...

6/30/2026 6:40:59 PM
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में नूंह में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक संपन्न

FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को नूंह में जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभि Read More...

6/29/2026 6:31:02 PM
मतदाता सत्यापन अभियान में कोई वैध मतदाता छूट न जाए : मंत्री राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 29 JUNE 2026: GAUTAM :  हरियाणा में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान के मद्देनजर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने अपनी तिगांव विधानसभा क्षेत्र के Read More...

6/29/2026 6:22:37 PM
खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल किया

FARIDABAD NEWS 29 JUNE 2026 : GAUTAM : ऑल इंडिया वाडो काई कराटे डो एसोसिएशन द्वारा नैनीताल उत्तराखंड में आयोजित की गई 25 वीं नॉर्थ इंडिया वाडो काई कराटे चैम्पियनशिप में आरटू Read More...


Welcome