FARIDABAD

HindustanVision Sunday,05 July , 2026
कांग्रेस और इनेलो की सरकारें केवल लूटने और अपना घर भरने के लिए आई थी : डा. अर्चना गुप्ता

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने फरीदाबाद में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है। जब एक बूथ अध्यक्ष और बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता अपना पसीना बहाता है तथा बूथ जीतकर भाजपा की झोली में डालने का काम करता है, तब विधायक और सांसद बनते हैं तथा सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के श्रम से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना के फरीदाबाद आगमन पर एमवीएन स्कूल अरावली हिल के सामने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने वजीरपुर गांव परशुराम चौक से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित साइक्लोथॉन में सहभागिता की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वयं साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल अमृता अस्पताल तक पहुंचते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम स्थल अमृता अस्पताल सेक्टर 89 के ऑडिटोरियम में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फगाना, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजकुमार वोहरा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, टेकचंद शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव राजीव जेटली, पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम देख रहे हरविंदर कोहली समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का पुष्प गुच्छ और फूलमालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने मंचासीन नेताओं के साथ भारत माता, माँ अमृता आनंदमयी, श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की । अमृता अस्पताल के ऑडिटोरियम में हजारों लोगों ने डॉ. अर्चना गुप्ता का ढोल नगाड़ों, पुष्पमालाओं, पुष्पगुच्छ, शॉल, पटका एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। फरीदाबाद जिले के सभी मंडल अध्यक्षों ने बड़ी माला से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देने के भाव से पार्टी में आता है, जबकि कांग्रेस और इनेलो की सरकारें केवल लूटने और अपना घर भरने के लिए आई थी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री प्रधान सेवक के रूप में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य सेवक के रूप में देश और प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए कि वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे प्रखर विद्वान ने मंत्री पद छोड़कर  जन आंदोलन शुरू किया और भारतीय जनसंघ की स्थापना की। आज भारतीय जनता पार्टी उसी विचारधारा का विस्तार है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देने वाला लेने वाले से हमेशा बड़ा होता है। सभी कार्यकर्ता समाज सेवा के माध्यम से कार्य करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज फरीदाबाद जिले में छह में से पांच विधायक भाजपा के हैं और लोकसभा में केंद्रीय मंत्री भी फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह सफलता प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे महिलाओं, डॉक्टरों, युवाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए मुझसे बड़ा मेरा दल है और दल से बड़ा मेरा देश है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में समय देने की इच्छा रखने वाले लोगों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कोई नया व्यक्ति सेवा भाव से पार्टी से जुड़ेगा तो धीरे-धीरे वह एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में स्थापित होगा और संगठन को नई शक्ति देगा।

डा. गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष गरीब कल्याण, जनविश्वास, सुशासन और कठोर तपस्या के रहे हैं। मोदी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की हैं। इसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना पर्ची और बिना खर्ची का पारदर्शी सिस्टम लागू कर हरियाणा की राजनीति की दिशा बदल दी और यह बता दिया कि हरियाणा में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ भी राजनीति की जा सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी बुलंदियों पर पहुंचेगी: कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी बुलंदियों पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जैसे दुनिया में पीएम मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है उसी तरह डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा की प्रतिष्ठा को देश में बढ़ाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है। श्री गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा के दिल और दिमाग में देश और राम मंदिर हमेशा रहता है, लेकिन  और विपक्ष के दिल और दिमाग ना देश है और ना ही प्रभु राम है। कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाने का काम किया। विपक्ष और भाजपा में अंतर बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्र्रेस सरकार में भ्रष्टाचार को दबाया जाता था तथा भ्रष्टाचारी को बचाया जाता था। मोदी सरकार और नायब सरकार में भ्रष्टाचारी को पकड़ा जाता है और सजा दिलाई जाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका श्रेय केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में रोज-रोज लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे, लेकिन आज मोदी और नायब सरकार में भ्रष्टाचार की कोई सोच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने का काम किया है

श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा के किसी नेता पर कोई दाग नहीं है, जबकि कांग्रेस के नेता दाग़दार हैं। भाजपा के  पास ईमानदार नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने डा. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया है: विपुल गोयल

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन में अपनी यात्रा शुरू की और मेहनत, समर्पण व निरंतर कार्य के बल पर जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव से होते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुंची हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है।

विपुल गोयल ने डा. अर्चना गुप्ता संगठन हित में जो भी निर्णय लेंगी, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ धरातल पर उतारने का काम करेगा। विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई, उसी पानीपत की बेटी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर महिला सशक्तिकरण और कार्यकर्ता सम्मान का सशक्त संदेश दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिला शक्ति और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी: राजेश नागर

कैबिनेट मंत्री राजेश नागर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिस उत्साह के साथ साइकिल चलाकर युवाओं को संदेश दिया, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व ने एक युवा एवं सक्षम महिला को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर यह साबित किया है कि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिला शक्ति और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम में श्रीमती नीरा तोमर, पूर्व वरिष्ठ महापौर देवेंद्र चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर.एन. सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, पार्षद गण, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव गीता रक्षवाल, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रकाशवीर नागर, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक अमित मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा भारद्वाज, श्रीमती भारती भाकुनी, धर्मबीर भड़ाना, मुकेश शर्मा, गोल्डी अरोड़ा तथा हरेंद्र भड़ाना, जिला सचिव गिरराज त्यागी, सुनील कुमार, मनीष छोक्कर, अनुराधा डिगवाल, तरणजीत भाटिया, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, शिवम रतन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती राजबाला सरदाना, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जेजू ठाकुर तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर,  सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता व धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और फरीदाबाद के सभी वर्गों के सम्मानित जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

कांग्रेस और इनेलो की सरकारें केवल लूटने और अपना घर भरने के लिए आई थी : डा. अर्चना गुप्ता

More News

7/5/2026 5:14:19 PM
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न ,हरियाणा में तानाशाही की सरकार चल रही है : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक् Read More...

7/5/2026 5:08:44 PM
कांग्रेस और इनेलो की सरकारें केवल लूटने और अपना घर भरने के लिए आई थी : डा. अर्चना गुप्ता

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने फरीदाबाद में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार् Read More...

7/5/2026 4:48:39 PM
11 जुलाई को सतयुग दर्शन वसुंधरा भोपानी परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प 

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : जनसेवा एवं स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आगामी शनिवार 11 जुलाई 2026 को प्रात: Read More...

7/5/2026 4:38:25 PM
एशियन फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर मुख्यातिथि पहुंचे डा. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 05 JULY 2026 : GAUTAM : एनआईटी के एक नंबर डी ब्लाक दुकान नं 11 स्थित एशियन फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मु Read More...

7/4/2026 8:06:22 PM
एचटेट लेवल-3 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के ल Read More...

7/4/2026 8:01:58 PM
सोतई गांव में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों ने मंत्री राजेश नागर से की मुलाकात

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM : सोतई गांव में निगम द्वारा प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग यार्ड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार में Read More...

7/4/2026 7:53:48 PM
सुरेश कुमार शर्मा बने वरिष्ठ नागरिक सभा सैक्टर 29 के प्रधान

FARIDABAD NEWS 04 JULY 2026 : GAUTAM :  सुरेश कुमार शर्मा वरिष्ठ नागरिक सभा रजि. सैक्टर 29 के प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए, महासचिव जी एस विरधी, उपप्रधान टी प Read More...

7/4/2026 7:42:04 PM
सुनीता वर्मा हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

FARIDABAD NEWS 04  JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज की सक्रिय एवं प्रतिष्ठित महिलाओं Read More...


Welcome