- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,09 July , 2026
बारिश से स्मार्ट सिटी बनी सिटी ऑफ तालाब : सुमित गौड़
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM : मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपए की लागत से बनी नई सडक़ें एक ही दिन की बारिश में धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव, टूटी सडक़ें, जाम और बिजली-पानी की किल्लत ने भाजपा के विकास मॉडल की पोल खोलकर दी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बारिश के बाद कोई भी भाजपा मंत्री, विधायक अथवा अन्य जनप्रतिनिधि जनता की सुध लेने तक नहीं जा रहा है, इससे साबित होता है कि भाजपा केवल घोषणाओं की सरकार है, जमीनी स्तर पर इसका विकास पूरी तरह से शून्य है। उक्त वक्तव्य कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शहर में बारिश से हुए जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। श्री गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद में विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को गुमराह किया है। एक ही बरसात ने पॉश सेक्टरों सहित कालोनियों व स्लम एरिया पूरी तरह से तालाब का रुप ले गए है, यह स्माट सिटी सिटी ऑफ तालाब बन गई है, जिले की जनता भाजपा मंत्रियों और विधायकों से जवाब मांग रही है कि आखिरकार कहां विकास है। सुमित गौड़ ने कहा कि फरीदाबाद मेंं केंद्रीय, प्रदेशस्तरीय मंत्रियों की भारी भरकम फौज होने के बावजूद भी बरसात में इस शहर के हालात बद से बदत्तर हो गए है, जो सरकार की नीति और नियत को साफ उजागर करता है। गौड़ ने कहा कि बरसात के चलते जलभराव होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई, मिनटों का सफर लोगों को घण्टों में तय करना पड़ा और मानसून की एक पहली बरसात ने भाजपा के विकास की सच्चाई भी बयां कर दी। श्री गौड ने कहा कि केवल विकास का ढोल पीटने से विकास नही होता, उसे जमीनी स्तर पर दिखाना भी पड़ता है, इस सरकार में एक ही बरसात में करोड़ो रुपए की सडक़ें धंस रही है, इससे साबित हो गया है कि इस सरकार में केवल केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे, अनुपस्थिति में उनके निजी सहायक को सौंपा ज्ञापन
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM :
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM : जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल खूंटेला ने केंद्र सरकार से पेट्रोल,डीजल सीएनजी और रसोई गैस के दामों में तत्काल कम करने की मां Read More...
बारिश से स्मार्ट सिटी बनी सिटी ऑफ तालाब : सुमित गौड़
FARIDABAD NEWS 09 JULY 2026 : GAUTAM : मानसून की एक ही बरसात ने स्मार्ट सिटी की पोल पूरी तरह से खोलकर रख Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JULY 2026 : GAUTAM : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के मार्गदर्शन एवं सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राध Read More...
CHANDIGARH NEWS 07 JULY 2026 GAUTAM : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में आयोजित हाई पॉवर परचेज कमेटी (HP Read More...
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान फोटोस्टेट व जेरॉक्स की दुकानें रहेंगी बंद
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM : जिलाधीश आयुष सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसए
Read More...
भाजपा फरीदाबाद ने सभी 877 बूथों पर मनाई डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 M: GAUTAM : पूर्व सांसद सुनीता द Read More...
डंपिंग यार्ड के विरोध में सैकड़ों लोगों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 06 JULY 2026 : GAUTAM :
Read More...