- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,27 June , 2026
PALWAL NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। केवल अजीजपुर कोसीकलां से पलवल तक किए गए सर्वेक्षण में 42 से अधिक ऐसे खतरनाक पॉइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां होटल, ढाबों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और पेट्रोल पंपों को सीधे हाईवे से जोड़ने वाली एंट्री बनी हुई है। यह व्यवस्था पीछे से तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है।
सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि कई स्थानों पर 100 मीटर या उससे भी अधिक दूरी तक सुरक्षा ग्रिल पूरी तरह गायब है, कई स्थानों पर बैरिकेडिंग नहीं है तथा खुला हाईवे होने के कारण पशु, ट्रैक्टर-ट्रॉली, दोपहिया वाहन और अन्य स्थानीय वाहन अचानक मुख्य मार्ग पर प्रवेश कर जाते हैं। इससे किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी : सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार नियंत्रित प्रवेश (Controlled Access) वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सीधे होटल, ढाबे या पेट्रोल पंप की एंट्री नहीं होनी चाहिए। ऐसे प्रतिष्ठानों के लिए सर्विस रोड, एक्सेलरेशन और डीसिलरेशन लेन तथा उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था आवश्यक मानी जाती है। लेकिन सर्वे में अनेक स्थानों पर इन मानकों की अनदेखी दिखाई दी, जहां वाहन बिना किसी चेतावनी संकेत के सीधे हाईवे पर चढ़ते और उतरते देखे गए।
दुर्घटना का बढ़ता खतरा : 42 से अधिक खतरनाक एंट्री/कट चिन्हित।
100 मीटर व उसके भी अधिक दूरी तक सुरक्षा ग्रिल गायब।
कई स्थानों पर बैरिकेडिंग नहीं। पशुओं और स्थानीय वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही।
होटल एवं पेट्रोल पंपों से सीधे हाईवे पर प्रवेश, तेज रफ्तार वाहनों के लिए अचानक सामने आने वाले वाहन सबसे बड़ा खतरा।
स्थानीय लोगों की मांग : क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन अवैध और असुरक्षित एंट्री पॉइंट्स को बंद नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ी जनहानि हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि NHAI और संबंधित प्रशासन संयुक्त निरीक्षण कर सभी खतरनाक बिंदुओं की पहचान करे तथा तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करे।
क्या कहते हैं सड़क सुरक्षा मानक : नियंत्रित प्रवेश वाले मार्गों पर अनधिकृत कट नहीं होने चाहिए।
* होटल, ढाबे और पेट्रोल पंपों के लिए सर्विस रोड अनिवार्य होनी चाहिए।
* मुख्य मार्ग पर सुरक्षा ग्रिल एवं बैरिकेडिंग लगातार बनी रहनी चाहिए।
* चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और स्पीड कंट्रोल उपाय पर्याप्त होने चाहिए।
* पशुओं एवं स्थानीय यातायात की रोकथाम के लिए मजबूत फेंसिंग आवश्यक है।
जब देश विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे और आधुनिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कर रहा है, तब पलवल मार्ग पर खुले कट, गायब ग्रिल और अनियंत्रित एंट्री व्यवस्था सड़क सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रही है। यदि संबंधित एजेंसियां शीघ्र कार्रवाई नहीं करतीं तो यह मार्ग यात्रियों के लिए लगातार खतरे का कारण बना रहेगा।
"हमारी टीम पेट्रोलिंग करके सभी अवैधता को बंद करने का कार्य करेंगी" सौरभ पवार रख-रखाव प्रबंधक (दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग)
"राजमार्ग पर अवैध कट हैं। प्राधिकरण को जानकारी मिलने पर संबंधित एजेंसी को पत्र लिखकर उन्हें बंद करने के लिए कहा जाता है"
FARIDABAD NEWS 11 AUG 20-26 : GAUTAM : 15 अगस्त 2026 तक 4 दिनों के लिए बढ़ाई निगम कर्मियों ने हड़ताल संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने रोहतक कर्मचारी भवन से किया ऐल Read More...
डीसी आयुष सिन्हा ने जिलावासियों से घर-घर तिरंगा फहराने और सेल्फी अपलोड करने की अपील की
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक
Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में भगवान शिव के पूजन एवं अभिषेक के Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 GAUTAM : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स Read More...
FARIDABAD NEWS 11 AUG 2026 : GAUTAM : शहर की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा को “नशा मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो Read More...
FARIDABAD NEWS 10 AUG 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद: गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से आए इंडीग्रिड के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी Read More...