- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,27 June , 2026
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : आज सुबह ही नेहरू कालोनी और अन्य कालोनियों के सैकड़ों परिवार नेहरू गर्ल्सज सेक्टर 16 के साथ लगे पार्क में इक्ट्ठा हुए सभा की। सभा को संघर्ष समिति के चेयरमैन बिजेंद्र, संयोजक वीरेंद्र डंगवाल, सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, सचिव सुधा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान करतार सिंह, एटक नेता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नवल सिंह, एटक के नेता कामरेड आर एन सिंह ने
प्रमुख रूप से संबोधित किया। मार्क्सवादी पार्टी के राज्य सचिव प्रेम चंद ने भी आंदोलनकारी परिवारों को संबोधित किया तथा पार्टी की ओर से आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए भाजपा सरकार के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।
अपने संबोधन में तमाम वक्ताओं ने कहा कि नेहरू कालोनी समेत सभी कालोनियां अवैध नहीं हैं बल्कि इन्हें तोड़ने की कार्यवाही अवैध है। लाखों परिवार फरीदाबाद में इन्हीं कालोनियों में रहते हैं। फरीदाबाद, हरियाणा व देश के विकास में यह योगदान दे रहे हैं। ये यहां के वोटर हैं, राशन कार्ड धारक हैं, फैमिली आईडी इनकी हैं। फिर भी भाजपा इन्हें उजाड़ने पर तुली है। बड़े शर्म की बात है कि जिन कालोनियों के इन परिवारों ने भाजपा के पार्षदों को जिताया, विधायकों ओर सांसदों को बनाया वही अब इनके घरों को तबाह कर रही है। उसके बाद जुलूस में प्रदर्शन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर पहुंचा।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल प्रदर्शनकारियों के बीच आए। उन्होंने मांग पत्र लिया। संघर्ष समिति के नेताओं ने मंत्री जी से पूछा कि आप बताएं कि नेहरू कालोनी में बुलडोजर चलाने का निर्देश किसने दिया। इस कालोनी व अन्य कालोनियों में तोड़फोड़ की इस अवैध कार्यवाही के लिए कौन जिम्मेदार है? विपुल गोयल ने कहा कि में इसकी जांच करवाऊंगा। माननीय मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए हम तय करेंगे कि किसी का घर न टूटे व अब तोड़फोड़ की कार्यवाही न हो। कालोनी में बिजली पानी की बहाली को लेकर उन्होंने कहा कि बिजली बहाल हो गई है, पानी भी एक हिस्से में पहुंच गया है। बाकी में भी पहुंच जाएगा। नगर निगम कमिश्नर कार्यालय पर चल रहे धरने पर आगामी दिनों में कोई पुलिस हस्तक्षेप नहीं होगा। आप शांतिपूर्वक अपना धरना जारी रख सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए।
नेहरू कालोनी बचाओ संघर्ष समिति ने ऐलान किया कि जब तक सरकार लिखित में ठोस आश्वासन नहीं देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। नगर निगम कमिश्नर कार्यालय बीके चौंक पर धरना जारी रहेगा। 5 जुलाई रविवार को केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर के आवासीय कार्यालय पर विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए सभी कालोनी के निवासी बड़खल चौंक पर 5 जुलाई को सुबह 10 बजे इकठा होंगे और केंद्रीय मंत्री के आवास को और कूच करेंगे। प्रदर्शन को पूर्व कर्मचारी नेता श्रीपाल भाटी, विजय झा, सुनील कंडेरा, बिजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, डॉक्टर सुशील
शकुंतला, देवकी देवी, संतरा, पूनम, नीता, विजय सिंह, राजू मिस्त्री, सोनू, आदि ने भी संबोधित किया।
PALWAL NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसस Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : आज सुबह ही नेहरू कालोनी और अन्य कालोनियों के सैकड़ों परिवार नेहरू गर्ल्सज सेक्टर 16 के साथ लगे पार्क में इक्ट्ठा हुए सभा की। सभा Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को साकार करने की दिशा में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा भारतनेट परियोजना के अंतर् Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने मानसून को देखते हुए शहर में जलजमाव की समस्या तथा बिजली संसाधनों को बेहतर बनाने Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश कमेटी के आव्हान पर अपनी जायज माँगों को लेकर जारी आंदोलनों की अग्रिम कड़ी में आज दूसरे दिन भी दक्षिण हरियाणा Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मत Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-14, फरीदाबाद में जागरूकता कार्य Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार् Read More...