- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,27 June , 2026
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने मानसून को देखते हुए शहर में जलजमाव की समस्या तथा बिजली संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम, एफएमडीए ,बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान करें और वहां जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों और सीवर लाइनों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि बारिश का पानी बिना किसी बाधा के निकल सके।
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश नागर ने पुरी प्राणायाम के आसपास के क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में जल निकासी, सड़कों की स्थिति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यक हो, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि बारिश के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बिजली व्यवस्था को लेकर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मरों, बिजली लाइनों और अन्य उपकरणों की जांच कर संभावित खामियों को दूर किया जाए। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीमों को तैयार रखा जाए।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए।
PALWAL NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसस Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : आज सुबह ही नेहरू कालोनी और अन्य कालोनियों के सैकड़ों परिवार नेहरू गर्ल्सज सेक्टर 16 के साथ लगे पार्क में इक्ट्ठा हुए सभा की। सभा Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को साकार करने की दिशा में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा भारतनेट परियोजना के अंतर् Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने मानसून को देखते हुए शहर में जलजमाव की समस्या तथा बिजली संसाधनों को बेहतर बनाने Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश कमेटी के आव्हान पर अपनी जायज माँगों को लेकर जारी आंदोलनों की अग्रिम कड़ी में आज दूसरे दिन भी दक्षिण हरियाणा Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मत Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-14, फरीदाबाद में जागरूकता कार्य Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2026 : GAUTAM : धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए समर्पित श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने संगठनात्मक विस्तार और सेवा कार् Read More...