FARIDABAD

HindustanVision Thursday,11 June , 2026
अगवानपुर में बिजली संकट, ग्रामीणों ने ओमप्रकाश रैक्सवाल को सौंपा ज्ञापन 

FARIDABAD NEWS 11 JUNE 2026 : GAUTAM :  गांव अगवानपुर में बिजली कटौती से जूझ रहे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। कई घंटे बिजली गुल होने से पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि बिजली निगम को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली खपत के अनुपात में सप्लाई न होने से उन्हें परेशान होना पढ़ रहा है।उन्होंने मांग कि गांव अगवानपुर को बसंतपुर-इस्माइलपुर फीडर से हटाकर सेक्टर 91 के फीडर से जोड़ें या नया फीडर लगाया जाए। जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार हो सके। ग्रामीणों का तर्क कि सेक्टर 91 फीडर पर अपेक्षाकृत कम भार है। तथा वहां से कनेक्शन मिलने पर बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है। इससे पूर्व में भी अगवानपुर का फीडर कनेक्शन सेक्टर 91 से था, तब सुचारु बिजली सप्लाई होती थी। जब से अगवानपुर को बसंतपुर-इस्माइलपुर फीडर से जोड़ा गया है, बिजली आपूर्ति में बाधा आ रही है।

लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने लोगों की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एसई जितेन्द्र ढुल के समक्ष मामले को प्रमुखता से उठाते हुए लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। जहां उन्हें बिजली व्यवस्था के जल्द ही सुचारु होने का आश्वासन मिला। रैक्सवाल ने कहा कि बिजली आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर भूप सिंह, राजपाल पहलवान, चौधरी शेर सिंह, चौधरी हरकेश, चौधरी मूलचंद, जयराम, रामसिंह, दुलीचंद, अजय, नानक चंद सहित सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

अगवानपुर में बिजली संकट, ग्रामीणों ने ओमप्रकाश रैक्सवाल को सौंपा ज्ञापन 

More News

7/27/2026 8:18:57 PM
इंस्टिट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 27 JULY 2026 : GAUTAM : इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट फरीदाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बहुत ही शानदार ढंग से की गई। सबसे पहले सीनियर छात्र-छात्राओं द् Read More...

7/27/2026 8:15:00 PM
विपुल गोयल का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

FARIDABAD NEWS 27 JULY 2026 : GAUTAM : नूंह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता Read More...

7/26/2026 9:27:45 PM
58 वर्ष की गारंटी नहीं, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का कानून बनाए सरकार : नरेश कुमार शास्त्री

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक शनिवार देर शाम नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल, फरीदाबाद में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक Read More...

7/26/2026 8:26:42 PM
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन का ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 : GAUTAM : विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित "मिशन 50,000 वृक्ष" एवं "सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0" अभियान के अंतर्गत आज हैबि Read More...

7/26/2026 8:20:22 PM
पार्षद रश्मि यादव द्वारा ₹50 लाख की लागत से सीवर लाइन एवं आरएमसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 26 JULY 2026 ; GAUTAM : वार्ड नं. 43 की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा आज भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग ₹50 लाख की लागत Read More...

7/26/2026 8:14:47 PM
जनकल्याण हेतु फरीदाबाद में खुल चुका है समभाव-समदृष्टि का निःशुल्क स्कूल

FARIDABAD NEWS 26 NJULY 2026 ; GAUTAM : भूपानी-ललपुर रोड स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने जनहित में शुभ संदेश देते हुए बताया कि कुदरत के हुकुम अनुसार व युग प Read More...

7/24/2026 7:01:09 PM
शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना जरूरी : महिपाल ढांडा 

FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तत्वावधान में उच्च शिक्षा में कौशल-आधारित प Read More...

7/24/2026 6:55:16 PM
इनक्लूसिव टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर के लिए जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का चयन

FARIDABAD NEWS 24 JULY 2026 : GAUTAM : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण Read More...


Welcome