- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,10 June , 2026
PALWAL NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : मिशन जॉर्नलिस्ट प्रोटेक्शन भारत के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विष्णु चौहान ने देशभर में बढ़ती खाद्य मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक एवं मान्यता प्राप्त खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएं, ताकि आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। श्री चौहान ने कहा कि आज दूध, घी, तेल, मसाले, मिठाई, पेय पदार्थ सहित दैनिक उपयोग की अनेक खाद्य सामग्रियों में मिलावट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। मिलावटी खाद्य पदार्थ कैंसर, हृदय रोग, किडनी एवं लीवर संबंधी गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के लिए कई बार दूरस्थ प्रयोगशालाओं पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे रिपोर्ट आने में अनावश्यक देरी होती है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रभावित होती है। यदि प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक एवं NABL मान्यता प्राप्त खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित हो जाए तो खाद्य पदार्थों की वैज्ञानिक जांच शीघ्रता से संभव होगी तथा प्रमाणित रिपोर्ट के आधार पर मिलावटखोरों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सकेग
विष्णु चौहान ने कहा कि खाद्य सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। सरकार को इस दिशा में विशेष अभियान चलाकर मिलावट के विरुद्ध "जीरो टॉलरेंस नीति" अपनानी चाहिए। साथ ही आम नागरिकों को भी जागरूक करते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से आग्रह करते हुए आह्वान किया है कि आपको अपने परिवार अपने समाज अपने देश की चिंता के लिए इस हवन में आहुति गिनी अति आवश्यक है साथ ही उन्होंने कहा कि मिशन जॉर्नलिस्ट प्रोटेक्शन भारत इस जनहित के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा तथा सरकार से मांग करेगा कि प्रत्येक जिले में खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए। विष्णु चौहान ने कहा कि "स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की पहचान हैं। मिलावट मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब जांच की मजबूत व्यवस्था और दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।"
FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारी सुश्री मुस्कान श्रीवास्तव ने आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के कार्यालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर जिला Read More...
FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : The Vice Chancellor of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, today paid a courtesy visit to the Chief Minis Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JUNE 2026 : GAUTAM : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज ग्राम बूढ़ेना स्थित श Read More...
PALWAL NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : मिशन जॉर्नलिस्ट प्रोटेक्शन भारत के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विष्णु चौहान ने देशभर में बढ़ती खाद्य मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए Read More...
FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार सर्वाधिक समय तक राष्ट्रसेवा के गौरवपूर्ण कीर्तिमान तथा सेवा, सुशासन एवं गर Read More...
FARIDABAD NEWS 10 JUNE 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बल Read More...
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : (ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद, हरियाणा ने इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISHBT) तथा इंडियन मेडिकल ए Read More...
जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 09 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मत Read More...