FARIDABAD

HindustanVision Thursday,04 June , 2026
योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : के.एल.महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को महाविद्यालय परिसर में योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की सम्मानित संरक्षक डॉ. मीनू दुआ के मार्गदर्शन एवं सहयोग द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन सुश्री संगीता अदलखा तथा योग प्रशिक्षक सुश्री आरती साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया। योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया।

योग सत्र के उपरांत विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण अभियान में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देना था। शारीरिक शिक्षा विभाग के सतत प्रयासों, आयोजनकर्ताओं के कुशल निर्देशन तथा विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के परिणामस्वरूप यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन

More News

6/4/2026 7:46:23 PM
योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : के.एल.महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को महाविद्यालय परिसर में योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलत Read More...

6/4/2026 7:43:16 PM
गिरीश चपराना को मानवता सेवा धर्म हेतु बिजली कर्मचारियों ने सम्मानित

 FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 ; GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 220 केवी पल्ला पावर हाउस स्तिथ ओल्ड फरीदाबाद जोन की सब डिवीजन मथुरा रोड के प्राँगण में सब डिव Read More...

6/4/2026 7:39:42 PM
थैलेसीमिया से जंग लड़ रहे बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, मिला स्वास्थ्य और शिक्षा का संबल

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : हर 15 से 20 दिन में रक्त चढ़वाने की पीड़ा सहने वाले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आज का दिन उम्मीद, अपनत्व और खुशियों से भरा रहा। यथ Read More...

6/4/2026 7:36:38 PM
नागरिकों की सहायता के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

FARIDABAD NEWS 04. JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इ Read More...

6/4/2026 7:29:12 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित : डीसी

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस समारोह के आयोजन के लिए टेंट व सजावट और टी शर्ट इत्यादि के प्र Read More...

6/4/2026 7:25:57 PM
करण सिंह दलाल ने जिले के सभी बीएलए-1 व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली

FARIDABAD NEWS 004 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान के चलते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सैक्टर-9 में आज कांग्रेस द्वा Read More...

6/4/2026 7:19:04 PM
शहर को स्वच्छ एवं हराभरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी :  पं. मूलचंद शर्मा

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026  : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य हरियाणा सरकार के निर्देशों पर  में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के Read More...

6/4/2026 7:13:55 PM
प्रकृति संरक्षण से विकसित हरियाणा, विकसित फरीदाबाद की ओर : विपुल गोयल,

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस केवल कैलेंडर में दर्ज एक तिथि नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और कृतज्ञता को व्यक Read More...


Welcome