- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,04 June , 2026
FARIDABAD NEWS 04. JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने की।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने समाधान शिविरों की प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। समाधान शिविर में डीडीपीओ प्रामिन्द्र सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : के.एल.महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को महाविद्यालय परिसर में योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलत Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 ; GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 220 केवी पल्ला पावर हाउस स्तिथ ओल्ड फरीदाबाद जोन की सब डिवीजन मथुरा रोड के प्राँगण में सब डिव Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : हर 15 से 20 दिन में रक्त चढ़वाने की पीड़ा सहने वाले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आज का दिन उम्मीद, अपनत्व और खुशियों से भरा रहा। यथ Read More...
FARIDABAD NEWS 04. JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इ Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन के लिए टेंट व सजावट और टी शर्ट इत्यादि के प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 004 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान के चलते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सैक्टर-9 में आज कांग्रेस द्वा Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य हरियाणा सरकार के निर्देशों पर में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस केवल कैलेंडर में दर्ज एक तिथि नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और कृतज्ञता को व्यक Read More...