FARIDABAD

HindustanVision Thursday,04 June , 2026
गिरीश चपराना को मानवता सेवा धर्म हेतु बिजली कर्मचारियों ने सम्मानित

 FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 ; GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 220 केवी पल्ला पावर हाउस स्तिथ ओल्ड फरीदाबाद जोन की सब डिवीजन मथुरा रोड के प्राँगण में सब डिवीजन के प्रधान सुरेश कुमार डूडी एवम सब डिवीजन के सचिव नसीब हिंदुस्तानी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य अभी हाल ही में दिनाँक-04 मई 2026 की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे के आसपास फील्ड में बिजली की बाधित लाइन पर बिजली कर्मचारी नरेंदर लाइनमैन, विकास बिशनोई लाइनमैन, दीपक सहायक लाइनमैन व सुनील कुमार फोरमैन चारों कर्मचारी जेई के अंदेशानुसार परमिट लेकर बिजली की लाइन को ठीक करने का काम कर रहे थे । इस दौरान काम करते वक़्त नरेंदर लाइनमैन को अचानक बिजली का करंट लगा और वह पोल से नीचे आकर गिर पड़ा, एक बार को सभी को ऐसा लगा कि उनका साथी नरेंदर लाइनमैन अब नही रहा, लेकिन वो कहावत है कि "जाको राखे साईंया मार सके ना कोय " मौके पर साथ मे मौजूद आव देखा ना ताव तत्काल विकास बिशनोई लाइनमैन ने नरेंदर की चेस्ट को दबाते हुए थोड़े बहुत जैसे भी उसने कहीं देखा वैसे ही आननफानन में उसे CPR देनी चालू कर दी, लेकिन उसे साँस नही आ रही थी तब उसने तुरन्त साथी के मुँह से मुँह लगाकर 8 से 10 मिनट तक लगातार अपनी साँसे उस दुर्घटना ग्रस्त अपने साथी देता रहा, इसी दौरान वहाँ से गुजर रहा मेवला महाराजपुर गॉंव का रहने वाला एक लड़का गिरीश चपराना जो दूधिये का काम करता है । उसने ऐसी स्तिथि देख मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरन्त अपने दूध के ड्रम बीच सड़क पर अपनी गाड़ी से उतार फेंका और तत्काल हमारे नरेंदर लाइनमैन को अपनी गाड़ी में लेकर एशियन हॉस्पिटल की ओर इलाज के लिये लेकर के भागा । हॉस्पिटल में स्ट्रेचर पर लेटे कर्मचारी की हालत देख डॉक्टर्स ने उपचार के बाद कहा कि अगर आप 05 मिनट और देरी कर देते तो शायद यह नही बचता, उस दूधिया लड़के गिरीश चपराना की सूझबूझ व विकास बिशनोई के निरंतर प्रयास और मेहनत से हमारे कर्मचारी साथी नरेंदर लाइनमैन की जान बच सकी । आज उसी भाई दूधिया गिरीश चपराना व विकास को सब डिवीजन मथुरा रोड पर बुलाकर सभी कर्मचारी साथियों ने अपनी ओर से प्रशस्ति चिन्ह देकर के उसका मान सम्मान और हौंसला अफजाई एवं सराहना कर हृदय से सभी  धन्यवाद किया और भाई का आभार जताया । इस मौके पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन सर्कल फरीदाबाद की टीम के साथ प्रदेश कमेटी के नेता विनोद शर्मा स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र, स्टेट कमेटी में नेता सुनील चौहान उपप्रधान, स्टेट कमेटी में नेता परवीन शर्मा जोइन्ट सेक्रेटरी, लेखराज चौधरी सर्कल सचिव फरीदाबाद, बीर सिंह चेयरमैन, ओल्ड यूनिट के प्रधान मुकेश शर्मा, कैशियर मामचन्द सहित मथुरा रोड सब डिवीजन के एसडीओ नरेश यादव, इस्माइलपुर के एसडीओ मनमोहन सिंह, सूरजकुण्ड के एसडीओ पराग गोयल के साथ साथ भारी संख्या में काफी बिजली कर्मचारी इस मान सम्मान के कार्यक्रम के मौके पर मौजूद रहे ।

गिरीश चपराना को मानवता सेवा धर्म हेतु बिजली कर्मचारियों ने सम्मानित

More News

6/4/2026 7:46:23 PM
योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : के.एल.महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को महाविद्यालय परिसर में योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलत Read More...

6/4/2026 7:43:16 PM
गिरीश चपराना को मानवता सेवा धर्म हेतु बिजली कर्मचारियों ने सम्मानित

 FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 ; GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 220 केवी पल्ला पावर हाउस स्तिथ ओल्ड फरीदाबाद जोन की सब डिवीजन मथुरा रोड के प्राँगण में सब डिव Read More...

6/4/2026 7:39:42 PM
थैलेसीमिया से जंग लड़ रहे बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, मिला स्वास्थ्य और शिक्षा का संबल

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : हर 15 से 20 दिन में रक्त चढ़वाने की पीड़ा सहने वाले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आज का दिन उम्मीद, अपनत्व और खुशियों से भरा रहा। यथ Read More...

6/4/2026 7:36:38 PM
नागरिकों की सहायता के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

FARIDABAD NEWS 04. JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इ Read More...

6/4/2026 7:29:12 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित : डीसी

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस समारोह के आयोजन के लिए टेंट व सजावट और टी शर्ट इत्यादि के प्र Read More...

6/4/2026 7:25:57 PM
करण सिंह दलाल ने जिले के सभी बीएलए-1 व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली

FARIDABAD NEWS 004 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान के चलते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सैक्टर-9 में आज कांग्रेस द्वा Read More...

6/4/2026 7:19:04 PM
शहर को स्वच्छ एवं हराभरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी :  पं. मूलचंद शर्मा

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026  : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य हरियाणा सरकार के निर्देशों पर  में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के Read More...

6/4/2026 7:13:55 PM
प्रकृति संरक्षण से विकसित हरियाणा, विकसित फरीदाबाद की ओर : विपुल गोयल,

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस केवल कैलेंडर में दर्ज एक तिथि नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और कृतज्ञता को व्यक Read More...


Welcome