- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,04 June , 2026
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : हर 15 से 20 दिन में रक्त चढ़वाने की पीड़ा सहने वाले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आज का दिन उम्मीद, अपनत्व और खुशियों से भरा रहा। यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-20, फरीदाबाद में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम का नेतृत्व देश की प्रसिद्ध थैलेसीमिया विशेषज्ञ डॉ. अमिता महाजन ने किया।
जैसे ही बच्चे अस्पताल पहुंचे, उनके चेहरों पर इलाज की चिंता थी, लेकिन दिन समाप्त होते-होते वही चेहरे मुस्कान से खिल उठे। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में एम.वी.एन. स्कूल, सेंट जोहन स्कूल, इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 301, बी.आर. भाटिया, मुकेश अग्रवाल एवं सुरेंद्र जैन का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब दो जरूरतमंद बच्चों को उनकी पढ़ाई जारी रखने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए समाजसेवी तुलसी दास मेहंदीरत्ता के सहयोग से लैपटॉप भेंट किए गए। लैपटॉप प्राप्त करते समय बच्चों और उनके अभिभावकों की आंखों में खुशी और कृतज्ञता के आंसू साफ दिखाई दे रहे थे। यह केवल एक उपहार नहीं था, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक स्नेहपूर्ण हाथ था।
कार्यक्रम में एक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। पिछले वर्ष स्वर्गीय सौरभ गुप्ता की जन्म जयंती पर दस थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को पौधे भेंट किए गए थे और उनसे इन पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया गया था। जिसमे से चार बच्चों ने पूरे एक वर्ष तक इन पौधों को अपने परिवार के सदस्य की तरह संभाला, उनकी नियमित देखभाल की और उन्हें बड़ा किया। बच्चों की इस लगन, जिम्मेदारी और प्रकृति प्रेम को सम्मानित करते हुए उन्हें विशेष उपहार प्रदान किए गए। इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में गौरव गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यक्रम केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि बच्चों में जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का एक सुंदर प्रयास था।
इस अवसर पर डॉ बालकिशन, डॉ एस. सी. अग्रवाल, अजय भारद्वाज, अरुण, काजल, समाजसेवी सुरेंद्र जैन तथा मशहूर जादूगर सी.पी. यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में मौजूद कई अभिभावकों ने कहा कि समाज के सहयोग से उन्हें यह विश्वास मिलता है कि वे इस लंबी और कठिन लड़ाई में अकेले नहीं हैं।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के प्रधान बी. दास बतरा ने कहा कि थैलेसीमिया केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए जीवनभर की चुनौती है। ऐसे में समाज का सहयोग इन बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। महासचिव रविंद्र डुडेजा ने कहा कि जब समाज के विभिन्न वर्ग एकजुट होकर इन बच्चों के लिए आगे आते हैं, तब केवल दवाइयां ही नहीं मिलतीं, बल्कि जीने का हौसला, अपनापन और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से अपोलो हॉस्पिटल से आई डॉक्टरों की टीम, यथार्थ हॉस्पिटल की प्रबंधन समिति तथा उन सभी दानदाताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने दवाइयों, ब्लड फिल्टर्स और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर इन बच्चों के जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया।
संस्था
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : के.एल.महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को महाविद्यालय परिसर में योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलत Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 ; GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 220 केवी पल्ला पावर हाउस स्तिथ ओल्ड फरीदाबाद जोन की सब डिवीजन मथुरा रोड के प्राँगण में सब डिव Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : हर 15 से 20 दिन में रक्त चढ़वाने की पीड़ा सहने वाले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आज का दिन उम्मीद, अपनत्व और खुशियों से भरा रहा। यथ Read More...
FARIDABAD NEWS 04. JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इ Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन के लिए टेंट व सजावट और टी शर्ट इत्यादि के प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 004 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान के चलते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सैक्टर-9 में आज कांग्रेस द्वा Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य हरियाणा सरकार के निर्देशों पर में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस केवल कैलेंडर में दर्ज एक तिथि नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और कृतज्ञता को व्यक Read More...