- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,04 June , 2026
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 GAUTAM : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद एवं रेडक्रॉस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक जागरूकता अभियान के पांचवें दिन राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-8, फरीदाबाद में तंबाकू एवं नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, फरीदाबाद से प्रोजेक्ट डायरेक्टर धर्मेंद्र कसाना, काउंसलर अमर अशोक एवं उनकी टीम के सदस्यों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने छात्राओं को बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी तथा अन्य तंबाकू उत्पादों से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन मुंह एवं गले के कैंसर, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों, टीबी, हृदय रोग तथा अन्य अनेक जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण बनता है। साथ ही उन्होंने नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास सेवाओं की जानकारी भी साझा की।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं नशा मुक्ति केंद्र की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और यदि युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बनेंगे। उन्होंने ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए रेड क्रॉस एवं नशा मुक्ति केंद्र की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने तंबाकू एवं नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। उपस्थित विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से नशे से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित यह जागरूकता अभियान पूरे सप्ताह जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : के.एल.महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को महाविद्यालय परिसर में योग दिवस एवं वृक्षारोपण अभियान का सफलत Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 ; GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 220 केवी पल्ला पावर हाउस स्तिथ ओल्ड फरीदाबाद जोन की सब डिवीजन मथुरा रोड के प्राँगण में सब डिव Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : हर 15 से 20 दिन में रक्त चढ़वाने की पीड़ा सहने वाले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आज का दिन उम्मीद, अपनत्व और खुशियों से भरा रहा। यथ Read More...
FARIDABAD NEWS 04. JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इ Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन के लिए टेंट व सजावट और टी शर्ट इत्यादि के प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 004 JUNE 2026 : GAUTAM : निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान के चलते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सैक्टर-9 में आज कांग्रेस द्वा Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य हरियाणा सरकार के निर्देशों पर में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के Read More...
FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2026 : GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस केवल कैलेंडर में दर्ज एक तिथि नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और कृतज्ञता को व्यक Read More...