FARIDABAD

HindustanVision Saturday,23 May , 2026
उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी : विक्रम सिंह

बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरीदाबाद के अधिकारी व्यक्तिगत रूप से एवं डीएचबीवीएन एवं यूएचबीवीएन के निदेशक, मुख्य अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता ऑनलाइन शामिल हुए।


बैठक में गुरुग्राम स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के 220 केवी सबस्टेशन पर गत रात्रि हुई तकनीकी घटना के दौरान करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) जलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए किए गए समन्वित प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रबंध निदेशक ने गुरुग्राम सर्कल-1 एवं गुरुग्राम सर्कल-2 के अधीक्षण अभियंताओं से बिजली आपूर्ति बहाली की क्रमवार जानकारी प्राप्त की। एचवीपीएन के अधिकारियों को आवश्यक सामान सीटी आदि अग्रिम रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि ऐसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी अधिकारी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा 24 घंटे सतर्क एवं उपलब्ध रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन एवं फील्ड से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक कार्यों को ध्यान में रखते हुए किसी अन्य जांच अथवा गैर-जरूरी कार्य में न लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी अधीक्षण अभियंता के स्तर पर आवश्यक उपकरण अथवा सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। मांग एवं बढ़ती बिजली खपत के अनुरूप जरूरी सामान प्रत्येक सर्कल के स्टोर में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखा जाए।

प्रबंध निदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी एवं बढ़ते लोड की स्थिति में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहें तथा अधिकारियों एवं उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन कॉल एवं अन्य सोशल मीडिया
ग्रुप्स, ईमेल आदि का अनिवार्य रूप से रिस्पॉन्स करें।

उन्होंने उपभोक्ताओं की टोल फ्री नंबर 18001804334 या
1912 अथवा स्थानीय मोबाइल एवं टेलीफोन नंबर पर आई शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यालय एवं ड्यूटी पर मोबाइल फोन सक्रिय रखें तथा कॉल का तुरंत जवाब दें। विशेष रूप से बिजली बाधित होने, फॉल्ट, बिलिंग अथवा अन्य तकनीकी समस्याओं के दौरान उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता सेवाओं में लापरवाही अथवा फोन रिस्पॉन्स नहीं मिलने संबंधी शिकायतों का उच्च अधिकारियों तक पहुंचना निगम की कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए सभी फील्ड स्टाफ, शिकायत केंद्रों एवं संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि वे शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें और किए जा रहे कार्यों के बारे में उपभोक्ताओं को अवगत अवश्य करवाएं।

निगम प्रबंधन ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर संचार व्यवस्था में कमी नहीं आने दी जाएगी।

प्रबंध निदेशक ने बैठक के बाद एनआईटी फरीदाबाद के शिकायत केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत आने से लेकर समाधान किए जाने और उपभोक्ताओं से रिस्पांस प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर उनके साथ अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल एवं कार्यकारी अभियंता उर्मिला ग्रेवाल आदि उपस्थित रहे।

उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी : विक्रम सिंह

More News

5/23/2026 7:52:17 PM
उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी : विक्रम सिंह

बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि Read More...

5/23/2026 6:54:58 PM
आम प्रवक्ता नरेश ने बीके चौक पर पैट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ाने के विरोध में बांटी मेलोडी

FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM :  औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...

5/22/2026 8:07:34 PM
फरीदाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक हाउस अरेस्ट, समर्थकों का जोरदार विरोध

FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM :  फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाब Read More...

5/22/2026 7:10:47 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 838 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया

वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्ति और शरणागति का संदेश
श्रीसिद्धदाता आश्रम के कोने कोने में फैली है वैकुंठवासी श्रीसदगुरुदेव महाराज की आभा
FARI Read More...

5/22/2026 6:58:34 PM
भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाना आवश्यक : डॉ. अंजलि जैन

 

FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। अत्यधिक तापमान बच्चो Read More...

5/22/2026 6:54:30 PM
आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन Read More...

5/22/2026 6:48:08 PM
Are Transactions Safe in the Quantum Era ..?

Dr. Prabhat Manocha
NEW DELHI NEWS 22 MAY 2026 : Quantum computing is rapidly evolving from experimental research into a practical engineering reality. While i Read More...

5/21/2026 8:24:55 PM
आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क Read More...


Welcome