- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,22 May , 2026
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। श्री कौशिक आज जिला कांग्रेस कार्यालय सैक्टर-9 में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, जिला महासचिव मुकेश डागर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
श्री कौशिक ने कहा कि 5 अक्टूबर 205 से जींद जिले के धनौदा चबूतरा से शुरू हुई यह यात्रा करीबन 3 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 23 मई को रोहतक में पहुंचेगी। यात्रा के संयोजक पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने इस यात्रा की शुरूआत पूरे प्रदेश में भाईचारा बढ़ाने के लिए की थी। भारतीय जनता पार्टी के राज में जिस तरह से भाजपा के नेताओं ने भाई को भाई से लड़ाकर व धर्म के नाम राजनीति करके भाईचारे को खत्म करने का काम किया है। उस भाईचारे की अलख को जगाने के लिए चौ. बृजेन्द्र सिंह 90 विधानसभा क्षेत्रों के गांवों व शहरों में से होते हुए इस यात्रा को रोहतक में समाप्त करेगें। श्री कौशिक ने बताया कि विगत 8 मई को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी गुडग़ांव में इस यात्रा में शामिल हुए थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई भी की थी।
फरीदाबाद में यात्रा के संयोजक वेदप्रकाश यादव व सहसंयोजक मुकेश डागर ने भी पत्रकारों को बताया कि जिस तरह से राहुल गांधी ने पूरे देश में मोहब्बत का पैगाम लेकर यात्रा निकाली थी। उसी तरह पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने भी पूरे प्रदेश में पैदल पदयात्रा की। उन्होंने बताया कि चौ बृजेन्द्र सिंह ने इस यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को जाना वहीं कांग्रेस पार्टी को ग्रास रूट पर मजबूत और जन-जन की आवाज सुनने का काम किया।
वेदप्रकाश यादव व मुकेश डागर ने बताया कि 23 मई को यात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश के सभी नेतागण शामिल होगें और उन कार्यकर्ता व नेताओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपना-अपना सहयोग दिया और सात महीने घर से बाहर रहकर चौ. बृजेन्द्र सिंह के साथ ताल से ताल मिलाकर रहे। तीनों ही नेताओं ने एक स्वर में सभी कार्यकर्ताओं व सर्मथकों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक रोहतक पहुंचे।
फरीदाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक हाउस अरेस्ट, समर्थकों का जोरदार विरोध
फरीदाबाद, 22 मई। फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाबाद की राजनीति गरमा गई। जैसे ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस कार्रवाई की सूचना मिली, सैकड़ों की संख्या में लोग सेक्टर-22 स्थित निवास और सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही का विरोध किया।
जानकारी के अनुसार मुजेसर अंडरपास निर्माण को लेकर आजाद नगर क्षेत्र में चल रही तोडफ़ोड़ कार्रवाई के चलते गुरुवार को जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक आजाद नगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन द्वारा की जा रही तोडफ़ोड़ का विरोध किया था। आरोप है कि एचएसवीपी द्वारा निर्धारित निशानदेही से अधिक क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है, जिससे गरीब परिवारों के आशियाने प्रभावित हो रहे हैं।
शुक्रवार सुबह प्रशासन की ओर से दोबारा तोडफ़ोड़ अभियान चलाया जाना था। इससे पहले ही क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हो गईं और बलजीत कौशिक को उनके निवास और कार्यालय पर निगरानी में रखते हुए उनके सैक्टर-22 स्थित निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया और बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर जमा हो गए।
इस दौरान बलजीत कौशिक ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ सरकार लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से बचने की सलाह दे रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब परिवारों को इस तपती गर्मी में बेघर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचएसवीपी जरूरत से ज्यादा क्षेत्र में तोडफ़ोड़ कर रहा है और लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि जुम्मे के दिन और बकरीद से ठीक पहले आजाद नगर में स्थित मस्जिद को तोड़ा जाना बेहद संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। प्रशासन को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार के बाद कार्रवाई करनी चाहिए थी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि गरीबों और आम जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने भी आज जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक से फोन पर बात की और इस कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। पूरी कांग्रेस आपके और आजाद नगर वासियों के साथ खड़ी है। इस मौके पर विनोद कौशिक, वेद प्रकाश, अनिल शर्मा, उमेश कौशिक, दीपक चौधरी, सुरेश बेनीवाल, विकास फागना, राजकुमार जिंदल प्रधान, एन के शर्मा, बलजीत अरोड़ा, प्रेम यादव, शैलेन्द्र, आकाश शर्मा, निशांत,बिट्टू, मोहसिन खान, यूनुस खान, प्रशांत कौशिक, प्रवीण शर्मा, बब्लू चौधरी, तेजपाल, प्रेम धीमान, अजय रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फिलहाल आजाद नगर इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। वहीं लोग अपने सामान के साथ खुले आसमान के नीचे धूप में बैठे हुए है।
वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्ति और शरणागति का संदेश
श्रीसिद्धदाता आश्रम के कोने कोने में फैली है वैकुंठवासी श्रीसदगुरुदेव महाराज की आभा
FARI
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। अत्यधिक तापमान बच्चो Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन Read More...
Dr. Prabhat Manocha
NEW DELHI NEWS 22 MAY 2026 : Quantum computing is rapidly evolving from experimental research into a practical engineering reality. While i
Read More...
वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आय Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्ट Read More...
भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 35वीं पु
Read More...