FARIDABAD

HindustanVision Thursday,21 May , 2026
मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्टियां केवल मनोरंजन और घूमने-फिरने तक सीमित न रहें, बल्कि इस दौरान  पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि बच्चे जहां भी घूमने जाएं, वहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधारोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का भी माध्यम है।

उमेश भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में बच्चों को शुरुआत से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। यदि हर बच्चा अपनी छुट्टियों में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो यह एक बड़ा जन अभियान बन सकता है।
उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखकर प्रकृति से जोड़ने का प्रयास करें। बच्चों को पेड़-पौधों, जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दें, वहीं खुद भी जागरूक रहे।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बच्चों के लिए सीखने और नई आदतें अपनाने का सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान यदि बच्चे पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

More News

5/21/2026 8:24:55 PM
आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क Read More...

5/21/2026 8:14:50 PM
एनपीटीआई में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया पौधरोपण

FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आय Read More...

5/21/2026 7:55:07 PM
मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्ट Read More...

5/21/2026 7:53:06 PM
कांग्रेसी नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 35वीं पु Read More...

5/20/2026 11:06:40 PM
पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को मिले अपने हक की बिजली : ओमप्रकाश रैक्सवाल

पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को अपने हक की बिजली सप्लाई देने की मांग
लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने की एसई से मुलाकात
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :&nb Read More...

5/20/2026 11:02:03 PM
लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 30 नए सदस्य जुड़े

FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :  : लघु उद्योग भारती फरीदाबाद द्वारा स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लाजा होटल मे Read More...

5/20/2026 10:59:12 PM
AI is not a substitute for human creativity, but a medium to empower it' : Dr. Mohanty

Media Department Organizes Workshop on ‘Generative AI in Graphic Design and Branding’
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : The Department of Communicatio Read More...

5/20/2026 10:54:51 PM
पैट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

हरियाणा की जनता इस तानाशाही व धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी: जितेन्द्र बघेल
महंगाई और पैट्रोल-डीजल वृद्धि से  टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 2 Read More...


Welcome