FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,20 May , 2026
पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को मिले अपने हक की बिजली : ओमप्रकाश रैक्सवाल

पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को अपने हक की बिजली सप्लाई देने की मांग
लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने की एसई से मुलाकात
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :  पल्ला से बसंतपुर तक लगातार आ रही बिजली की समस्याओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के एसई जितेन्द्र ढुल से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

रैक्सवाल ने बताया कि पल्ला से बसंतपुर क्षेत्र के लिए वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष 66 केवी के बिजली के एक नए सब स्टेशन की मांग रखी गई थी। जो बनकर तैयार भी हो चुका है। किन्तु पूरे सब स्टेशन की बिजली इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं हो रही। जिससे बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को उसके हक की बिजली सप्लाई देनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने जरुरत के अनुसार नए बिजली के खंभे लगवाने, बिजली की तारें बिछाने, ट्रांसफार्मर खराब, लो-वोल्टेज की समस्या सहित अन्य मामलों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि बिजली अधिकारी लोगों के फोन नहीं उठाते, जिससे असंतोष उत्पन्न होता है। इस पर निगम के एसई ने सहमति जताई वह एसडीओ, जेई को निर्देश दिए की तत्काल रुप से समस्याओं को देखें।

डीएचबीवीएन के एसई जितेन्द्र ढुल का कहना है कि रोशन नगर फीडर में कार्य के चलते एहतियात के तौर पर आस-पास के फीडर से बिजली सप्लाई रोकनी पड़ती है। रोशन नगर फीडर का करीब 50 फीसदी कार्य हो चुका है, सात दिनों में बचा हुआ काम भी पूरा कर लिया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को मिले अपने हक की बिजली : ओमप्रकाश रैक्सवाल

More News

5/20/2026 11:06:40 PM
पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को मिले अपने हक की बिजली : ओमप्रकाश रैक्सवाल

पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को अपने हक की बिजली सप्लाई देने की मांग
लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने की एसई से मुलाकात
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :&nb Read More...

5/20/2026 11:02:03 PM
लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 30 नए सदस्य जुड़े

FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :  : लघु उद्योग भारती फरीदाबाद द्वारा स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लाजा होटल मे Read More...

5/20/2026 10:59:12 PM
AI is not a substitute for human creativity, but a medium to empower it' : Dr. Mohanty

Media Department Organizes Workshop on ‘Generative AI in Graphic Design and Branding’
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : The Department of Communicatio Read More...

5/20/2026 10:54:51 PM
पैट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

हरियाणा की जनता इस तानाशाही व धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी: जितेन्द्र बघेल
महंगाई और पैट्रोल-डीजल वृद्धि से  टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 2 Read More...

5/20/2026 10:50:22 PM
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र,प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र, 5E/19, एन.आई.टी.-5 फरीदाबाद में प्रयाग संगीत समिति द्वारा आयोजित गायन, नृत्य एवं वाद्य यंत्रों की प्रायोग Read More...

5/20/2026 6:38:05 PM
महिला उत्पीड़न का मामला: घरेलू हिंसा, धमकी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोप में FIR दर्ज 

 

NOIDA NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :  थाना सेक्टर-20, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओ Read More...

5/19/2026 8:13:28 PM
निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सीएम विंडो पर आई शिकायतों का समाधान : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ सीएम विंड Read More...

5/19/2026 7:22:41 PM
नरेश कुमार शास्त्री व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की

FARIDABAD NEWS 19 MAY 2026 : GAUTAM : 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व  प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके Read More...


Welcome