FARIDABAD

HindustanVision Friday,22 May , 2026
श्रीसिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 838 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया

वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्ति और शरणागति का संदेश
श्रीसिद्धदाता आश्रम के कोने कोने में फैली है वैकुंठवासी श्रीसदगुरुदेव महाराज की आभा
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को वैकुंठवासी जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि स्मृतिशेष दिवस के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन फरीदाबाद महानगर  की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी और अमृता अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक स्वामी निजामृतानंद पुरी ने किया।
शुक्रवार को दिन में धूप की तपन शुरु होने से पहले ही सुबह श्रद्धालुगणों का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया। श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु श्रीरामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सबसे पहले वैकुंठवासी स्वामी श्रीसुदर्शनाचार्य जी महाराज की समाधि पर फूलो की चादर चढ़ाई और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की  आश्रम के सत्संग हॉल में आयोजित किए गए स्मरणोत्सव में स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि वैकुंठवासी गुरु महाराज की आभा यहां आश्रम के कोने कोने में फैली है और वे सभी भक्तों को आशीर्वाद दे रहे अपनी कृपा बरसा रहे हैं। सदगुरु ही मोक्ष की राह दिखाते हैं। वैकुंठवासी गुरुश्री महाराज ने इसे लाखों श्रद्धालुओं के लिए पूरा किया है। वो भूत, वर्तमान, और भविष्य के ज्ञाता रहे। इसलिए  गुरु तत्व है, शरीर नहीं, गुरु की कृपा को शरीर तक सीमित मत समझो। वो कृपा मोक्ष के लिए है। ऐसे गुरु के रूप में नारायण ही हैं। जीवन में उमंग के लिए भगवान श्री हरि नारायण का ध्यान करें। उनका सन्देश ज्ञान, भक्ति और समरसता का प्रकाश मानवता को सदैव सही दिशा दिखाता रहेगा। गुरुजी का जीवन सेवा, समर्पण और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श हमें सत्य, करुणा और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान कर रहे हैं। गुरु महाराज भगवान के सान्निध्य में रहकर श्रद्धालुओं पर कृपा बरसा रहे हैं। शरणागति, सेवा व मानवता ही व्यक्ति को ईश्वर प्रेमी बनाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का असली बंधन उसके कर्म हैं। आत्मा के बंधन से मुक्ति कर्म पर आधारित है। मानवता परहित से ही आती है। परहित भाव ही व्यक्ति को महान बनाता है।
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर :  वैकुंठवासी जगदगुरु स्वामी श्रीसुदर्शनाचार्य जी महाराण की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रीसिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में  838 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। 38 लोगों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए तय किया गया। 8 लोगों को सुनने वाली मशीन और अन्य को दवाइयां आश्रम की ओर से निशुल्क दी गई। शिविर में अमृता अस्पताल के विशेष चिकित्सकों के अलावा भाटिया सेवक समाज, यूनिपैथ लैब् डायग्नोस्टिक सेंटर नई दिल्ली और मानव रचना दंत कॉलेज आदि संस्थाओं ने भी इसमें सहयोग किया। शिविर में हृदय संबंधी, स्त्रीरोग, दंत चिकित्सका, हड्डी रोग, आंख ईएनटी व सामान्य रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी

 

श्रीसिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 838 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया

More News

5/22/2026 8:07:34 PM
फरीदाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक हाउस अरेस्ट, समर्थकों का जोरदार विरोध

FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM :  फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाब Read More...

5/22/2026 7:10:47 PM
श्रीसिद्धदाता आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 838 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया

वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्ति और शरणागति का संदेश
श्रीसिद्धदाता आश्रम के कोने कोने में फैली है वैकुंठवासी श्रीसदगुरुदेव महाराज की आभा
FARI Read More...

5/22/2026 6:58:34 PM
भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाना आवश्यक : डॉ. अंजलि जैन

 

FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। अत्यधिक तापमान बच्चो Read More...

5/22/2026 6:54:30 PM
आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन Read More...

5/22/2026 6:48:08 PM
Are Transactions Safe in the Quantum Era ..?

Dr. Prabhat Manocha
NEW DELHI NEWS 22 MAY 2026 : Quantum computing is rapidly evolving from experimental research into a practical engineering reality. While i Read More...

5/21/2026 8:24:55 PM
आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क Read More...

5/21/2026 8:14:50 PM
एनपीटीआई में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया पौधरोपण

FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आय Read More...

5/21/2026 7:55:07 PM
मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्ट Read More...


Welcome