- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,23 May , 2026
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। मेलोडी का प्यार, पेट्रोल 100 पार, मेलोडी खाओ, अच्छे दिन भूल जाओ जैसे व्यंग्यात्मक नारों के साथ किए गए। इस प्रदर्शन ने राहगीरों और आम जनता का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
प्रदर्शन के दौरान नरेश शर्मा ने राहगीरों को मेलोडी टॉफियां बांटी और केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा होने से केवल वाहन चलाना ही महंगा नहीं हुआ, बल्कि इसका असर हर वस्तु पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियों, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता भारी आर्थिक बोझ झेल रही है।
नरेश शर्मा ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक ओर देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री विदेश दौरों में मेलोडी टॉफियां बांटने में व्यस्त दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिनों के सपने दिखाए गए थे, लेकिन आज हालात यह हैं कि लोग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनता की आवाज उठाती रहेगी और महंगाई, बेरोजगारी तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने बढ़ती महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और आम जनता से सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
इस मौके पर आप कार्यकर्ता सतेन्द्र शर्मा, भीम यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और राहगीर मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाब Read More...
वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि पर भक्ति और शरणागति का संदेश
श्रीसिद्धदाता आश्रम के कोने कोने में फैली है वैकुंठवासी श्रीसदगुरुदेव महाराज की आभा
FARI
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। अत्यधिक तापमान बच्चो Read More...
FARIDABAD NEWS 22 MAY 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी 23 मई को रोहतक में सद्भावना यात्रा के समापन Read More...
Dr. Prabhat Manocha
NEW DELHI NEWS 22 MAY 2026 : Quantum computing is rapidly evolving from experimental research into a practical engineering reality. While i
Read More...
वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आय Read More...