- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,10 May , 2026
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2026 : GAUTAM : समाज सेवा के प्रति समर्पित टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा रमंता हॉस्पिटल के सहयोग से तान्या नर्सिंग होम, डबुआ, फरीदाबाद में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर फरीदाबाद की आदरणीय मेयर मैडम परवीन जोशी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि "जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सच्ची समाज सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा और जागरूकता की नई मिसाल कायम करते हैं।"
कार्यक्रम के दौरान टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा "आंखें हैं अनमोल" संदेश के साथ एक विशेष जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को आंखों की नियमित जांच और देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में संकड़ों स्थानीय निवासियों ने निःशुल्क आंखों की जांच करवाई इसके अतिरिक्त शिविर में ब्लड शुगर टेस्ट, हृदय विद्युत परीक्षण (ईसीजी), एक्स-रे जांच, पूर्ण रक्त जांच (सीबीसी), कोलेस्ट्रॉल जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। 277 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली।
रमंता हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. आर. डी. नेगी ने कहा कि भविष्य में भी वे टेंडिशिया एसोसिएशन के साथ मिलकर फरीदाबाद के निवासियों के लिए ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते रहेंगे।
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अंचित नेगी ने इस पहल को बेहद सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए बेहद आवश्यक हैं, क्योंकि इससे लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता दोनों मिलती हैं।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में टेंडिशिया एसोसिएशन के सदस्यों संजीव बब्बर, प्रभात मनोचा, रवि सिक्का, मंजू सिक्का, रोमा कोहली, कविता बिजलानी, शिवानी अरोड़ा, करण जग्गी, मीरा पांडेय, सुभाष सैनी, अनूप राणा, अनीश अग्रवाल, अमनदीप सिंह, शेली दत्ता, संजीव अरोड़ा, दक्ष कोहली, सीमा निर्मोई, रेखा चौहान, हेमंत कालिया, केवल किशन, राजेश नेगी एवं करीम का विशेष योगदान रहा।
फरीदाबाद की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कांता नेगी ने भी इस शिविर के सफल संचालन के लिए टेंडिशिया एसोसिएशन और इस नेक कार्य के लिए अपनी विशेष शुभकामनाएं दी।
यह आयोजन समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवता की मिसाल बनकर उभरा।
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2026 : GAUTAM : समाज सेवा के प्रति समर्पित टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा रमंता हॉस्पिटल के सहयोग से तान्या नर्सिंग होम, डबुआ, फरीदाबाद में एक विशाल न Read More...
संगठन विस्तार एवं स्थापना दिवस समारोह को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2026 : GAUTAM : मानव अधिकार मिशन की मासिक बैठक आज कैम्प कार्यालय, ओल्ड फ
Read More...
सुनहरी किरण संस्था के 20 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
समाज सेवा, अंत्योदय और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ जुटे गणमान्य अतिथि
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2026 : GAUTAM : आर्य केंद्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन आर्य समाज, सेंट्रल सेक्टर-15 में किया गया। बैठ Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शहर के सबसे प्रमुख बाजार NIT 1 में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने नौवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्याप Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित पथवारी मंदिर परिसर में शनिवार को महाराणा प्रताप के जयघोषों से गूंज उठा, जब महाराणा प्रताप Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा संस्था के प्रधान बी. दास बतरा की देखरेख में विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रंगारंग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर 6, फरीदाबाद मे दिनांक 9 एवं 10 मई 2026 को 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग Read More...