FARIDABAD

HindustanVision Sunday,10 May , 2026
मानव अधिकार मिशन की मासिक बैठक  हुई सम्पन्न

संगठन विस्तार एवं स्थापना दिवस समारोह को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2026 : GAUTAM : मानव अधिकार मिशन की मासिक बैठक आज कैम्प कार्यालय, ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा ने की।
 डॉ. महेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकार मिशन समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाना भी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
 इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया तथा संगठन को देशभर में अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने, मानव अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के दबे-कुचले, शोषित एवं पीड़ित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना है।
बैठक के दौरान आगामी 13 जून को मानव अधिकार मिशन के स्थापना दिवस समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम एस जन्मेदा राष्ट्रीय महासचिव संजीव खत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी के अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन सचिव धर्मपाल चौधरी राष्ट्रीय संगठन सचिव यशपाल सिंह जी राष्ट्रीय संगठन सचिव विजय मंगल राष्ट्रीय विधि सचिव एडवोकेट केपी सिंह  पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एडवोकेट नेपाल सिंह सिसोदिया  पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा  जिला अध्यक्ष सुनील मल्होत्रा कासगंज के जिला अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,कुणाल गुप्ता संदीप गेरा अशोक रखेजा अशोक आहूजा दीपक गर्ग  सुशील भाटिया मनोज,गगन संदीप कालरा सी के जोशी विजेंद्र सैनी अशोक कुमार झा आदि लोग मौजूद रहे | बैठक का समापन मानव सेवा, सामाजिक न्याय एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

मानव अधिकार मिशन की मासिक बैठक  हुई सम्पन्न

More News

5/10/2026 6:34:54 PM
टेंडिशिया एसोसिएशन एवं रमंता हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2026 : GAUTAM :  समाज सेवा के प्रति समर्पित टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा रमंता हॉस्पिटल के सहयोग से तान्या नर्सिंग होम, डबुआ, फरीदाबाद में एक विशाल न Read More...

5/10/2026 6:29:29 PM
मानव अधिकार मिशन की मासिक बैठक  हुई सम्पन्न

संगठन विस्तार एवं स्थापना दिवस समारोह को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2026 : GAUTAM : मानव अधिकार मिशन की मासिक बैठक आज कैम्प कार्यालय, ओल्ड फ Read More...

5/10/2026 6:25:16 PM
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

सुनहरी किरण संस्था के 20 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
समाज सेवा, अंत्योदय और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ जुटे गणमान्य अतिथि
FARIDABAD NEWS 10 MAY 2 Read More...

5/10/2026 6:20:47 PM
आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद 24 मई को मनाएगी स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष

FARIDABAD NEWS 10 MAY 2026 : GAUTAM : आर्य केंद्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन आर्य समाज, सेंट्रल सेक्टर-15 में किया गया। बैठ Read More...

5/9/2026 7:49:49 PM
नौवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस व्यापारी भाइयों को करवाया कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शहर के सबसे प्रमुख बाजार NIT 1 में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने नौवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्याप Read More...

5/9/2026 7:39:43 PM
महाराणा प्रताप के शौर्य और स्वाभिमान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : उमेश भाटी

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM :  ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित पथवारी मंदिर परिसर में  शनिवार को महाराणा प्रताप के जयघोषों से गूंज उठा,  जब महाराणा प्रताप Read More...

5/9/2026 7:23:15 PM
विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता अभियान चलाया

FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया, फरीदाबाद द्वारा संस्था के प्रधान बी. दास बतरा की देखरेख में विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रंगारंग Read More...

5/9/2026 7:13:27 PM
25वी "रजत जयंती" ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 मे 300 खिलाड़ी लेंगे भाग

 FARIDABAD NEWS 09 MAY 2026 : GAUTAM : शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर 6, फरीदाबाद मे दिनांक 9 एवं 10 मई  2026 को 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग Read More...


Welcome